रेवांचल टाईम्स - खितौला के वार्ड क्रमांक 14 लखराम मोहल्ला में रात की घटना, बोर्ड में शार्ट सर्किट होने से हुआ अग्नि हादसा, डेढ़ घंटे में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू खितौला के वॉर्ड नंबर 14 लखराम मोहल्ला में मकान के ऊपर बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना में गोदाम में रखे करीब सात लाख के रेडीमेड कपड़े जलकर खाक हो गए। आग कितनी भीषण थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फायर ब्रिगेड को आज पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया।
जानकारी के मुताबिक लखराम मोहल्ला निवासी उमाशंकर पटवा का मंजिला मकान है। मकान के ऊपरी हिस्से को उन्होंने गोदाम बनाकर रखा है। उन्होंने संक्रांति के मेले के लिए दिल्ली और इंदौर से रेडीमेड जींस, शर्ट, पैंट और साड़ी का भारी भरकम लॉट मंगवाया था। शनिवार रात करीब 9 के लगभग मोहल्ले के लोगों ने घर के ऊपरी वाले हिस्से से धुआं उठता देखा। उन्होंने इस तत्काल इसकी सूचना उमाशंकर पटवा को दी।
सीमेंट शीट के ऊपर दिखने लगी आग की लपटें
आनन फानन में उमाशंकर और उनके परिवार गोदाम की तरफ भागा। देखते देखते आग की लपटें गोदाम के ऊपरी हिस्से में लगी सीमेंट की शीट के ऊपर दिखाई देने लगी। आग लगने की खबर लगते ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानी लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सिहोरा फायर ब्रिगेड को दी।
डेढ़ घंटे लगे फायर ब्रिगेड को काबू करने में
सकरी गली होने के कारण घर के सामने वाले हिस्से से फायर ब्रिगेड के पाइप को गोदाम तक ले जाया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 11 बजे के आसपास फायर ब्रिगेड के अमले ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
बोर्ड में हुआ शॉर्ट सर्किट, ये सामान जलकर हुआ खाक
जानकारी के मुताबिक गोदाम के पास बोर्ड लगा हुआ था जिसमें अचानक शार्ट सर्किट हो गया। बोर्ड के पिघलने से आग कपड़ों गोदाम में रखी सदियों तक पहुंची और बाकी कपड़ों को अपने चपेट में ले लिया। आग लगने से साड़ियों की 20 से 25 गठरियां, जींस-शर्ट की 30-35 लॉट पूरी तरह जलकर खाक हो गए।


No comments:
Post a Comment