BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिना अनुमोदन के बजाग बी एम ओ ने कबाड़ी को बेच दी एम्बुलेंस, व शासकीय सामग्री, गुपचुप तरीके से अस्पताल की संपत्ति का किया बंदरवाट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, November 22, 2023

बिना अनुमोदन के बजाग बी एम ओ ने कबाड़ी को बेच दी एम्बुलेंस, व शासकीय सामग्री, गुपचुप तरीके से अस्पताल की संपत्ति का किया बंदरवाट





रेवांचल टाईम्स - लड़खड़ाती स्वास्थ्य सेवाए को लेकर समाचारों की सुर्खियों बने रहे। बी एम ओ ने किया पद का दुरुपयोग, विक्रय राशि का भी पता नहीं सीएमएचओ कार्यालय से नोटिस हुआ था जारी


 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मुख्य खंड चिकत्सा अधिकारी आए दिन अपनी स्वेच्छाचारिता के चलते चर्चाओं में बने रहते हैं इनकी पदस्थापना के बाद से ही स्वास्थ्य सेवाए लड़खड़ाई हुई हैं बजाग अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था से आमजनो में भी असंतोष है पूर्व में भी बीएमओ गोपाल मरावी अस्पताल की लड़खड़ाती स्वास्थ्य सेवाए को लेकर समाचारों की सुर्खियों बने रहे।शिकायतो के बावजूद भी प्रशासन की ढीली डोर के कारण अस्पताल के हालत नही सुधरे। अब तो हद ही हो गई जब बी एम ओ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की बजाय कबाड़ बेचने में लगे हुए है।ताजा जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व के आसपास सीएचसी बजाग में खड़ा हुआ एक खराब एम्बुलेंस वाहन क्रमांक एमपी 02-0358 सहित अस्पताल की शासकीय सामग्री को बिना वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराए,बिना अनुमोदन के नियम विरुद्ध तरीके से कबाड़ी को विक्रय कर दिया गया। और तो और विक्रय करने के बाद उससे प्राप्त राशि को भी अभी तक किसी भी शासकीय कोश में जमा नहीं कराया गया है जिससे साफ प्रतीत होता है की शासकीय राशि के बंदरवाट करने के उद्देश्य से यह योजना तैयार की गई थी सूत्रों के अनुसार अस्पताल के एंबुलेंस वाहन के अलावा,बड़ी संख्या में सोलर बैटरी,लोहे के  पलंग, कुर्सियां, बॉटल स्टैंड सहित  लाखो रूपयो की सामग्रियों को शासकीय नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए सस्ते दामों में गाड़ासरई के एक कबाड़ी को बेच दिया गया।प्राप्त राशि का अस्पताल प्रबंधन के पास वर्तमान में कोई हिसाब किताब उपलब्ध नहीं हैं मामला जिले के स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के संज्ञान में आते ही कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से उक्त मामले में दिनांक चौदह नवंबर को बजाग सीएचसी के सीबीएमओ गोपाल मरावी,मेडिकल ऑफिसर विपिन राजपूत, लेखापाल राजेश नरवरिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों में संतुष्टि पूर्ण जबाव मांगा गया था परंतु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जारी नोटिस के परिपालन में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रबंधन के द्वारा कोई प्रतिउत्तर नही भेजा गया है जो की विभागीय लापरवाही को दर्शाता है सीएमएचओ कार्यालय डिंडोरी से जारी पत्र में उल्लेख किया गया है की यदि अस्पताल प्रबंधन के द्वारा शासकीय सामग्री या चिक्तसीय उपकरण का विक्रय किया गया है तो विक्रय से संबंधित नियम सर्कुलर व विक्रय सामग्री से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करे।अथवा विक्रय की नियमानुसार कार्यवाही से अवगत करावे। विक्रय के संबंध में इस कार्यालय से विधिवत पत्राचार,अनुमोदन प्राप्त करना क्यों उचित नहीं समझा गया। चुकि शासकीय वाहनों के विक्रय का अधिकार संभागीय कार्यालय को प्रदत्त है पत्र में यह भी कहा गया है की बजाग में स्थित एम्बुलेंस वाहन का अपलेखन समिति के द्वारा आफसेट प्राइज तय किया जा चुका है और विक्रय की कार्यवाही संभागीय कार्यालय में प्रचलन में हैं ऐसे में बीएमओ द्वारा मनमानी ढंग से शासकीय सामग्री को बेच देना कई सवालों को जन्म देता है 


इनका कहना है।

   सामग्री नियम विरुद्ध विक्रय की गई हैं या नहीं  ये तो नियम का अध्यन करना पड़ेगा तभी बता पाऊंगा।अभी और भी अनुपयोगी सामग्री पड़ी है उन्हे भी विक्रय करना है।

                     गोपाल मरावी

                   सीएमओ बजाग डिंडोरी

No comments:

Post a Comment