BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बैगाचक ग्राम चाडा में रेवा प्रोजक्ट के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित , कलेक्टर ने शिविर का लिया जायजा,स्कूली बच्चों से किया संवाद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, November 29, 2023

बैगाचक ग्राम चाडा में रेवा प्रोजक्ट के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित , कलेक्टर ने शिविर का लिया जायजा,स्कूली बच्चों से किया संवाद




दैनिक रेवांचल टाइम्स  बजाग -- कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में जिले के बैगाचक क्षेत्र के वनग्रामों में निरंतर स्वास्थ्य शिवरो का आयोजन किया जा रहा हैं विगत दिनों    जिले के वनग्राम गौराकन्हारी ,बाहरपुर,में लगाए गए स्वास्थ्य शिवराे के सफल आयोजन के बाद क्रमश:बुधवार को जनपद पंचायत बजाग के अंतर्गत तीन स्थानों पर  ग्राम चाडा, तांतर और सिलपिड़ी में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित शिविर में आसपास के ग्रामों के ग्रामीण और स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।स्वास्थ्य विभाग,आयुष विभाग और महिला बाल विकास के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया । तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग,किशोरी बालिकाओं की एनीमिया की जांच ,गर्भवती महिलाओ की जांच, सिकलसेल आदि बीमारियों की जांच की गई।आयुष विभाग के द्वारा राष्ट्रीय छय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टी बी के मरीजों की जांच की गई ।आयुष विभाग के द्वारा लोगो के स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत दवाइया बांटी गई।  चाडा के अस्पताल परिसर में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु कुल 484 लोगो का पंजीयन किया गया ।जिसमे 364 छात्र छात्राओं 120 महिला एवं पुरषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।सिकलसेल रोग की 312 जांचें की गई।जिसमे 22 पॉजिटिव और290 रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।वही ग्यारह लोगो को टी बी स्क्रीनिंग की गई।एनीमिया परीक्षण के दौरान 21 लोगो मे एनीमिया पॉजिटिव ,09 में मॉडरेट एनीमिया,08 में सीवर एनीमिया, व 04 में माइल्ड एनीमिया के लक्षण पाए गए।कलेक्टर विकास मिश्रा के द्वारा तीनों शिवरो का निरीक्षण किया गया।उन्होंने शिवर में उपस्थित ग्रामीणजनों, एवं विभिन्न स्कूल के छात्र छात्राओं से सीधा संवाद कर उनका हाल जाना । तथा स्वास्थ्य गतिविधियों का जायजा लिया ।विभाग की ओर से नोडल अधिकारी जिलापंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी सुश्री विमलेश सिंह के प्रतिनिधित्व में पंकज तिवारी तहसीलदार बजाग , जोशुआ पीटर  मुख्यकार्यपालन अधिकारी     जनपद पंचायत बजाग, जिला शिक्षा अधिकारी,आयुष अधिकारी,मुख्य चिकत्सा अधिकारी ,खंड चिकत्सा अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी बी एस पंद्राम,प्राचार्य तीरथ परस्ते, प्रभारी परियोजना अधिकारी बजाग, अधीक्षक बलवन मरावी,सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment