BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कर्ज से मुक्ति दिला सकते हैं मंगलवार के ये अचूक उपाय, हर समस्या होगी दूर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, November 28, 2023

कर्ज से मुक्ति दिला सकते हैं मंगलवार के ये अचूक उपाय, हर समस्या होगी दूर



सनातन धर्म में मंगलवार का दिन भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन उनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है. हनुमान अपने जिस भक्त से प्रसन्न होते हैं उसके ​जीवन में आ रहे सभी संकटों को चुटकियों में दूर कर देते हैं इसलिए उन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है. यदि कोई व्यक्ति जीवन में बार-बार असफलता व धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहा है तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए पूजन अवश्य करना चाहिए. साथ ही इस दिन किए गए कुछ उपाय भी आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. आइए जानते हैं मंगलवार के दिन अपनाए जाने वाले अचूक उपायों के बारे में.
मंगलवार के अचूक उपायअगर कोई कर्ज में डूबा हुआ है और लाख कोशिशों के बाद भी कर्ज से छुटकारा नहीं मिल पा रहा तो मेहनत के साथ ही कुछ उपाय भी अपनाएं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनके समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं. फिर वहीं बैठकर हुनमान चालीसा का पाठ करें. इसके साथ ही ​हनुमाष्टक का पाठ करना और भी लाभदायक होगा. मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान अपने भक्त को सही रास्ता दिखाते हैं और उसके रास्ते में आने वाले सभी संकटों को हर लेते हैं.
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करें और ‘ओम हनुमते नमः’ मंत्र का जाप 108 बार करें. इसके साथ मंगलवार का व्रत रखने से भी हनुमान जी की विशेष कृपा भक्त पर होती है.
इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि कर्ज से मुक्ति पाने के लिए नारियल बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है. मंगलवार के दिन एक नारियल लें और उसे अपने सिर के ऊपर से सात बार घुमाकर हनुमान जी के मंदिर में रख आएं. इससे आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा और धन वृद्धि होगी.
जो व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं और मनचा​ही नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए भी मंगलवार को किया गया एक उपाय बेहद ही फलदायी साबित होगा. ऐसे लोगों को मंगलवार के दिन चावल और दही का भोग हनुमान जी को लगाना चाहिए. इसके बाद बचा हुआ भोग स्वंय ग्रहण करना चाहिए. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
मंगलवार के दिन हनुमान जी मंदिर में जाकर उनके समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उस दीपक में काली उड़द की दाल के कुछ दाने डालें. मान्यता है कि मंगलवार के दिन किया गया यह उपाय आपके सभी बिगड़े काम बना देगा.
यदि कोई व्यक्ति शनि दोष से पीड़ित है तो उसे मंगलवार के दिन एक विशेष उपाय करना चाहिए. इस दिन काली उड़द, एक सिक्का और कोयला लेकर उसे एक पोटली में बांध दें. फिर इस पोटली को अपने सिर के चारों ओर घुमाकर बहते पानी में प्रववाहित कर दें.
दुखों से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन पीपल के 11 पत्ते लें और उन्हें पानी से साफ कर लें. इसके बाद पत्ते पर चंदन और कुमकुम से श्रीराम लिखें. इसके बाद इन पत्तों को माला बनाकर हनुमान जी को पहना दें.

No comments:

Post a Comment