BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सुनील, सुखनंदी, भागवत ओर सुरेन्द्र सोनी को प्रत्येक सोमवार थाने में उपस्थिति देने के निर्देश..जाने क्यों है इन पर ये बंदिश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, November 23, 2023

सुनील, सुखनंदी, भागवत ओर सुरेन्द्र सोनी को प्रत्येक सोमवार थाने में उपस्थिति देने के निर्देश..जाने क्यों है इन पर ये बंदिश

 

आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहने के कारण

4 व्यक्तियों को प्रत्येक सोमवार थाने में उपस्थिति देने के निर्देश

 


मंडला 23 नवम्बर 2023

                लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने 4 व्यक्तियों को एक वर्ष तक प्रत्येक सोमवार संबंधित थाने में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार सुनील पिता चमरूलाल धुर्वे उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम बिसौरा को थाना निवास में, सुखनंदी पिता प्रीतमलाल झारिया उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम पौंड़ी को थाना निवास में, भागवत पिता गंगाराम यादव उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम कालपी को थाना बीजाडांडी में तथा सुरेन्द्र सोनी पिता रंगीलाल सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी कम्पोस कॉलोनी मंडला को थाना मंडला में एक वर्ष तक प्रत्येक सोमवार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधितों को प्रचलित प्रकरण में 40 हजार रूपए का बंध पत्र भी उक्त अवधि के लिए निष्पादित करना होगा। उन्हें यह भी हिदायत दी गई है कि भविष्य में शर्तों का पालन नहीं करने या अपराध करने या शांति भंग करने या समाज को किसी भी प्रकार की हानि पहुंचाई जाती है और पुलिस द्वारा जिलाबदर की कार्यवाही प्रस्तावित की जाती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment