दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में अभियान चलाया जा रहा हैं। मंडला पुलिस के समस्त थानों द्वारा पिलियन राइडर सहित दो पहिया वाहन सवार द्वारा हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया वाहन सवार व चालकों द्वारा सीट बेल्ट धारण कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन कराने एवं आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में थाना यातायात द्वारा विभिन्न माध्यमों, मंढई मेलो मे जागरूकता संबंधित पंपलेट का वितरण एवं पारंपरिक नृत्य के माध्यम से लगातार लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की प्रयास कर रही हैं। थाना की पुलिस टीम द्वारा जगह जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर यातायात नियमों का पालन करने वालों को फूल भेंट कर उन्हें सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया जा रहा है वहीं बिना हेलमेट दो पहिया वाहन सवार एवं बिना सीट बेल्ट के सवारी चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है। मंडला पुलिस द्वारा आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन कर स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने हेतु बताया जा रहा है।
अभियान के तहत चालानी कार्यवाही में दिनांक 27.11.2023 को चौकी टाटरी द्वारा 05 चालान बिना हेलमेट व 01 बिना सीट बेल्ट के थाना टिकरिया द्वारा चैकिंग के दौरान 08 चालान में 3600 रूपये वसूले गये, थाना बिछिया पुलिस द्वारा 10 हेल्मेट धारण न करने एवं 01 सीट बेल्ट नही लगाने वाले चालक के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 3500 रूपये समन शुल्क वसूल किये गये, थाना मोतीनाला द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान 03 बिना सीट बेल्ट के एवं 14 बिना हेलमेट के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 17 प्रकरणों में 5700 रूपये समन शुल्क वसुल कियें गयें।

No comments:
Post a Comment