BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सावधान! क्या आप भी चटकाते हैं हाथों की उंगलियां? जीवनभर के लिए हो सकती है ये बीमारी! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, November 23, 2023

सावधान! क्या आप भी चटकाते हैं हाथों की उंगलियां? जीवनभर के लिए हो सकती है ये बीमारी!



अक्सर आपने लोगों को अपने हाथों की उंगलियां चटकाते हुए देखा होगा। उंगलियां चटकाने से लोगों को आराम मिलता है और चटकाते वक्त आवाज भी आती है। कई लोग तो आवाज के लिए ही उंगलियां चटकाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आदत आपको जिंदगीभर के लिए बीमारी दे सकती है। डॉक्टर्स का कहना है कि हाथ अथवा पैर की उंगलियां चटकाने से हडि्डयों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे आपके काम करने की क्षमता भी कम हो सकती है।

हो सकता है यह रोग
विशेषज्ञों का कहना है कि उंगलियां चटकाने से गठिया रोग की समस्या हो सकती है। दरअसल, हडि्डयां आपस में लिगामेंट से जुड़ी होती हैं। यदि आप बार-बार अपनी उंगलियों को चटकाते हैं, तो इससे synovial fluid लिक्विड कम होने लगता है। ऐसा करने से जीवनभर गठिया की समस्या झेलनी पड़ सकती है। दरअसल, हमारे शरीर में जिस जगह ज्वॉइंट होता है, वहां पर एक खास तरह का लिक्विड भरा होता है। ये लिक्विड हमारे शरीर की हड्डियों को जोड़ने में मदद करता है। इस लिक्विड का नाम Synovial Fluid है। Synovial Fluid हमारे शरीर में ग्रीस की तरह काम करता है और यह हडि्डयों को एक दूसरे से रगड़ खाने से रोकता है।

खतरनाक हो सकता है उंगलियां चटकाना
Synovial Fluid लिक्विड में मौजूद गैस से कार्बन डाई ऑक्साइड नई जगह बनाती है। इससे बुलबुले बन जाते हैं। ऐसे में जब जब हम उंगलियों की हड्डियां चटकाते हैं, तो ये बुलबुले फूट जाते हैं। इससे समस्याएं आने लगती हैं। इससे कई बार उंगलियों में मोच और टूटने की समस्या भी हो सकती है। वहीं अगर किसी के शरीर में कैल्शियम की कमी है तो उसके लिए उंगलियां चटकना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

शास्त्रों में भी माना गया अशुभ
कई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उंगलियां चटकाना अशुभ माना जाता है। क्योंकि लोग ऐसा मानते हैं कि इसकी वजह से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। वहीं, कुछ लोग यह भी मानते हैं कि उंगलियां चटकाने से कुंडली में मौजूद 9 ग्रह बिगड़ जाते हैं, जिससे अशुभ समय शुरू हो जाता है।

No comments:

Post a Comment