BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड वाहन सड़को में प्रशासन बेपरवाह.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, November 24, 2023

धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड वाहन सड़को में प्रशासन बेपरवाह..





दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले में यातायात व्यवस्था चौपट हो चुकी है बेपरवाद हुआ है पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन जगह जगह छोटे वाहनों से लेकर बड़े बड़े वाहनों में छमता से अधिक सामानों को ओवर लोड कर ढोह रहे हैं। वही बिछिया में ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने में प्रशासन फेल होता नजर आ रहा है। हालात यह है कि ओवरलोड वाहन चालक सवारियों को भूसे की तरह भर कर सड़कों में दौड़ा रहे हैं। 2018 में शासन ने शासनादेश में ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज करने के साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किये जाने जैसा आदेश दिया गया था। पर आदेश के कुछ माह तक पुलिस व प्रशासन ने सड़को में ओवरलोडिंग वाले वाहनों केखिलाफ छोटी मोटी कार्यवाही भी की। लेकिन, समय बीतने के साथ ही सिस्टम फेल होने लगा। इस लापरवाही से ओवरलोडिंग करने वालों के हौसले बुलंद हो गए हैं और वाहनों में सवारी को जानवरों की तरह भरा जाता है। हालात यह है कि भुआ बिछिया में सुबह से शाम तक ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। आबादी क्षेत्र के साथ ही शहर की मुख्य सड़कों पर दौड़ रहे यह वाहन कब किसकी जिंदगी पर भारी पड़ जाएं, यमराज बन जाये कुछ कहा नहीं जा सकता। भुआ बिछिया में अधिकांश ओवरलोड वाहन सुबह, दोपहर शाम के समय दौड़ते हैं। ऐसे में बच्चे स्कूलों आना जाना के समय अपने घर जाने वाले स्कूली बच्चों को सबसे अधिक खतरा बना रहता है। और इन यह वाहनो के कारण नगर में जाम की स्थिति भी पैदा कर रहे हैं। जिस कारण से घटना और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता हैं।

No comments:

Post a Comment