दैनिक रेवांचल टाइम्स मवई, मंडला, 24 नवंबर 2023 शुक्रवार - जिस आशा और उम्मीद के साथ विगत वर्ष मवई ग्राम पंचायत की जनता ने एल एल बी होल्डर सरपंच प्रत्याशी हीरालाल धुर्वे के बड़े बोल बातों में आकर भारी मतों से सरपंच बनाया था लेकिन आम जन की उम्मीद पर पानी फिर गया । तत्काल सरपंच बनने के बाद अपनी वाह - वाही में N G o कर्मचारी को कार्यालय ग्राम पंचायत मवई में बुलाकर सरेआम मारपीट की गई। जिसकी शिकायत पुलिस थाना मवई में दर्ज हुई , आज भी मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इस तरह की अशोभनीय व्यवहार के लिए समूचे ग्राम पंचायत मवई का नाम कलंकित हुआ । वहीं सरपंच के प्रति ग्रामीणों का रोश बढ़ता गया । सरपंच की गुंडागर्दी को देख क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी मवई के विकास को नजर अंदाज करने लगे 'जिसके चलते मवई विकासखंड में विकास के कार्य ढप्प रहे। मजदूरी पर आश्रित गरीब मजदूरों का रोजगार और भरण पोषण के लिए बड़े शहरों में पलायन होने लगा । मवई पंचायत में अभी तक कोई भी बड़े निर्माण कार्य स्वीकृत नहीं हुए जिसका खामियाजा मवई वासियों को अभी तक भुगतना पड़ रहा है । मवई सरपंच के पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड धारा 302,307,354,420, न्यायालय में दर्ज है जो अभी तक विचाराधीन है ।अपनी दूसरी पत्नी के नाम से बिल (धुर्वे ट्रेडर्स मवई ) बिल क्रमांक 22 दिनांक 25/08/2022 राशि 54000 रूपये एवम बिल क्रमांक 23 दिनांक 26/08/2022 53100 रूपये कुल राशि 107100 रूपये का भुगतान श्री मति कविता धुर्वे (दूसरी पत्नी )को खाता क्रमांक 3908474492 में भुगतान किया गया ।
ग्राम पंचायत मवई उपसरपंच एवं ग्रामीणों के द्वारा जिला पंचायत मंडला एवं कलेक्टर मंडला को उक्त संबंध में शिकायत की गई । शिकायत उपरांत जिला पंचायत सीईओ द्वारा टीम गठित करके शिकायत की जांच कराई गई । जांच उपरांत मुख्य बिंदुओं पर सरपंच ग्राम पंचायत मवई दोषी पाए गए। जिसके तहत न्यायालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला के आदेश दिनांक 23/11/2023 धारा 40 (1) के अंतर्गत पृथक आदेश जारी कर सरपंच पद से पृथक करने का आदेश दिया।


No comments:
Post a Comment