BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त करने पंचकोशी यात्रा में सम्मिलित हुए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, November 27, 2023

मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त करने पंचकोशी यात्रा में सम्मिलित हुए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’



रेवांचल टाईम्स - महापौर ने पंचकोशी यात्रा में सम्मिलित साथियों को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी


जबलपुर कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर श्री हरे कृष्णा आश्रम बैनगंगा भेड़ाघाट में परम पूज्य संतगणों के पावन सानिध्य में मां नर्मदा की पंचकोशी यात्रा निकाली गई, जिसमें मॉं नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त करने नगर के प्रथम नागरिक और संस्कारधानी जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ सम्मिलित हुए। उनके द्वारा सर्वप्रथम मां नर्मदा का पूजन अर्चन कर उपस्थित सभी संतगणों से आशीर्वाद प्राप्त किया। 

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने इस मौके पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके लिए पंचकोशी यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं द्वारा महापौर के प्रति कृतज्ञता अर्पित करते हुए उन्हें साधूवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment