BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पुलिस थाना बिछिया स्टाफ द्वारा चलाया गया यातायात जागरूक अभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, November 23, 2023

पुलिस थाना बिछिया स्टाफ द्वारा चलाया गया यातायात जागरूक अभियान




दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र. द्वारा यातायात सुरक्षा के संबंध में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें दो पहिया  वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण करने,चार पहिया वाहनों चालकों द्वारा सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में निर्देश जारी करते हुए जन जागरूकता लाने अभियान शुरू किया गया है,! 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिछिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिछिया एवं बिछिया पुलिस स्टाफ द्वारा वाहन रैली निकल गई , रैली थाना बिछिया से प्रारंभ किया जाकर बिछिया नगर के सभी प्रमुख मार्गों पर चौराहों पर भ्रमण करते हुए आमजन को हेलमेट , सीटबेल्ट लगाने एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जागरुक करते हुए नियमों का पालन नहीं करने एवं लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं और दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सतर्कता के संबंध में अवगत कराते हुए नगर का भ्रमण किया गया , हेलमेट लगाने वाले वाहन चालकों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया ,हेलमेट दुकानों पर जाकर लोगों को हेलमेट खरीदने, धारण करने हेतु प्रेरित किया यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा वहीं यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध थाना बिछिया द्वारा लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है साथ साथ हेलमेट धारण कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु विशेष अभियान की तहत प्रेरित भी किया जा रहा है

No comments:

Post a Comment