BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
निर्देशो के पालन में लाउडस्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग व नियंत्रण को लेकर 13 थाना क्षेत्र में 140 बैठक, धार्मिक स्थलों से लगभग 315 की संख्या में लाउडस्पीकर हटाए गये... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, December 21, 2023

निर्देशो के पालन में लाउडस्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग व नियंत्रण को लेकर 13 थाना क्षेत्र में 140 बैठक, धार्मिक स्थलों से लगभग 315 की संख्या में लाउडस्पीकर हटाए गये...


रेवांचल टाईम्स - मंडला, डीजे संचालकों की बैठक आयोजित कर नियमों के पालन के दिये निर्देश


 

  माननीय उच्चतम न्यायालय एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों जैसे लाउडस्पीकर, डीजे संबोधन प्रणाली के अनियंत्रित व नियम विरुद्ध प्रयोग पर नियंत्रण के संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं। मंडला जिले में मंडला पुलिस द्वारा 13 थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर समाज के वरिष्ठ जनों, प्रमुखों धर्मानुयायी व संचालकों के साथ लगभग 140 बैठक का आयोजन किया जाकर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश का पालन करने में सहयोग करने की अपील की गयी थी। निर्देशानुसार जिले में पुलिस के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत समन्वय लगभग 98 धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर पूर्ण रूप से हटाये गये, 112 स्थानों पर लाउडस्पीकर की संख्या कम करायी गई अथवा आवाज नियम अनुसार कम कराया गया। इस प्रकार आदेश के पालन में स्वेच्छा से धर्मस्थलों से कुल 315 की संख्या में लाउडस्पीकर हटाये गये।

No comments:

Post a Comment