BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एम पी ट्रांसको में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2023 केंट स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ऊर्जा संरक्षण के महत्व को - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, December 23, 2023

एम पी ट्रांसको में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2023 केंट स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ऊर्जा संरक्षण के महत्व को

 


रेवांचल टाईम्स - जबलपुर एमपी ट्रांसको(एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी )द्वारा ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत शासकीय सर्वपल्ली राधाकृष्णन छावनी परिषद मिडिल स्कूल गोरा बाजार , जबलपुर में  ऊर्जा बचत से संबंधित कार्यशाला का आयोजन परीक्षण संभाग दो जबलपुर के सहायक अभियंता श्री  चेतन यादव के मार्गदर्शन में आयोजित  किया गया। 

         इस अवसर पर शाला में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ऊर्जा संरक्षण के बहुआयामी उद्देश्यों की जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शाला प्राचार्य श्रीमती तृप्ति जायसवाल एवं परीक्षण एवं संचार वृत्त जबलपुर के अंतर्गत परीक्षण संभाग-2 मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर के सहायक अभियंता सतेन्द जैन, आर एस बैस, अरुण पांडे द्वारा ऊर्जा के बचत एवं संरक्षण संबंधित विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी पर दी गई।

No comments:

Post a Comment