दैनिक रेवांचल टाइम्स - गुना 07 दिसंबर 2023 वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत 30 दिसंबर 2023 तक जिले निवासी मत्स्य कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि मत्सय विभाग भारत सरकार द्वारा फ्लेगशिप योजना में मछुआरों, मत्स्य कृषकों, महिला उद्यमियों के लिये प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना प्रारंभ की गई है, योजना के तहत स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण/मोटर साईकिल विथ आईश बॉक्स/ऑटो रिक्शा विथ आईश बॉक्श/ इन्सुलेटेड व्हीकल / सरकुलर हैचरी/ओरनामेण्टल फिश यूनिट, फिश फीड मिल शामिल हैं।
इस योजना में क्लस्टर एवं अर्थव्यवस्था विकास, मात्स्यिकी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा एवं हितग्राहियो की आय में वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की गतिविधियों हेतु अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं महिला वर्ग के हितग्रहियों को इकाई लागत का 60 प्रतिशत एवं शेष वर्ग के हितग्राहियों को इकाई लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय समय में श्री धारा सिंह मीणा मत्स्य निरीक्षक एवं श्री कन्छेदी लाल सिंगरह सहायक ग्रेड 03 से संपर्क कर सकते है।

No comments:
Post a Comment