BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बैगा परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की मुहिम आज हुआ 31परिवारों का सर्वे- - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, December 28, 2023

बैगा परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की मुहिम आज हुआ 31परिवारों का सर्वे-





रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के मवई जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजपुरी के बैगा टोला में 33 बैगा परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से जोड़नें ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति सुरंजना चैन सिंह बेरको उपसरपंच कन्हैया धारवैया सचिव जगत सिंह परस्ते उपयंत्री वासनिक जी लघुनाथ मरावी संजीव करहलिया औऱ ग्राम वासियों के सहयोग से आधार कार्ड, रासन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पक्का कच्चा मकान, बैगा माताओं को मिलने वाली राशि साथ ही आयुष्मान कार्ड, जन धन बीमा खाता, गैस कनेक्शन, आदि का सर्वे का कार्य किया गया सर्वे में काफ़ी बैगा परिवारों को प्रधान मंत्री आवास मिल चुका है औऱ जो बचे हैं उन्हें  सरकार की योजनाओं से जोड़ने हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया! निश्चित ही इस मुहिम से इन गरीब परिवारों को सरकार की योजना का लाभ मिलेगा!

No comments:

Post a Comment