BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मवई में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज क्षेत्र की 32 टीम इस खेल में लेंगे हिस्सा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, December 20, 2023

मवई में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज क्षेत्र की 32 टीम इस खेल में लेंगे हिस्सा




दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड मवई में प्रतिवर्ष होने वाले क्रिकेट प्रतियोगिता एम पी एल का सीजन 4 का आगाज आज हो गया है 'जिसमें क्षेत्र की केवल 32 टीमों को ही इस वर्ष अवसर दिया जा रहा है । ज़िले में होने वाली अधिक लोकप्रिय प्रतियोगिता में बहुचर्चित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में एम पी एल मवई का दूसरा स्थान होता है, इस वर्ष भी पिछले वर्ष की ही भारी रोमांच देखने को मिलेगा। वही जानकारी के अनुसार प्रथम विजेता टीम को 51000/- रु एवं एक ट्रॉफ़ी वही दूसरी उपविजेता टीम को 25000/-रुपये की नगद राशि का पुरस्कार दिया जाएगा। टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत आज जनपद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा प्रहलाद मरकाम, जनपद पंचायत मवई, नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती आरती मार्को  ग्राम पंचायत मवई जनपद सदस्य संजू बोरिया, अध्यक्ष व्यापारी संघ भयंकर बोस, सांसद प्रतिनिधि इंद्रेश साकत, गिरीश मार्को, गोपाल बसु, लखन चक्रवर्ती, नाइम ख़ान व मल्टीस्टार मवई के सदस्य व आयोजक समिति के व्यापारी गण मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment