BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आप भी हैं अदरक वाली चाय के शौकीन? हो जाएं सावधान, इस वजह से हो सकती है हानिकारक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, December 1, 2023

आप भी हैं अदरक वाली चाय के शौकीन? हो जाएं सावधान, इस वजह से हो सकती है हानिकारक



हमारे देश में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। कई लोगों की आदत होती है कि नींद से जागते ही उन्हें बिस्तर में चाय चाहिए होती है। चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलाइची और अदरक डालते हैं। सर्दियों में तो लोगों को अदरक वाली चाय बहुत अच्छी लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह अदरक वाली चाय आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में अगर आप भी अदरक वाली चाय पीते हैं तो सावधान हो जाएं।

खतरनाक हो सकती है अदरक वाली चाय
वैसे तो अदरक की चाय सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं लेकिन अदरक की चाय पीने के शौकीन सावधान हो जाएं। हो सकता है कि आप अदरक की चाय नहीं तेजाब पी रहे हों। मार्केट में मिलने वाली चमकदार अदरक जितनी अच्छी दिखाई देती है वह आपके स्वास्थ्य के लिए उतनी ही खतरनाक है। रिपोर्ट्स के अनुसार, देश की कई मंडियों में बिकने वाली अदरक को तेजाब से चमकाया जा रहा है।

अदरक को चमकाया जाता है तेजाब से
कई रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा हो चुका है कि कई लोग अदरक में चमक लाने के लिए उसे तेजाब धोते हैं। गंदी और भद्दी दिखने वाली अदरक को तेजाब से चमकाया जाता है, क्योंकि बाजार में जब भी आप अदरक खरीदने के लिए जाएंगे तब आप वही अदरक खरीदेंगे जो देखने में ठीक लग रहा हो। रिपोर्ट के अनुसार, एक लीटर तेजाब से करीब 400 किलो अदरक धोकर चमकाई जाती है।

हो सकता है कैंसर तक
तेजाब से अदरक को धोने पर उसके ऊपर का भद्दा हिस्सा या गन्दा छिलका निकल जाता और अदरक में चमक आ जाती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी इस बात का खुलासा हो चुका है कि देश की कई मंडियों में तेजाब से साफ की हुई अदरक सप्लाई की जा रही है, जो लोकल मार्केट से होकर आपके घरों में जाती है। इसके बाद यह आपके पेट में जाकर जहर बना रही है। डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा मात्रा में तेजाब वाली चाय पीने से आपकी मौत हो सकती है। डॉक्टरों का यह भी कहना है कि बहुत लंबे समय तक अगर इसको खाया जाए तो कैंसर तक हो सकता है।

No comments:

Post a Comment