रेवांचल टाईम्स - मंडला, आदिवासी बाहुल्य जिले के बैगा आदिवासी बाहुल्य जनपद मवई में आज भी विकास में केवल लीपापोती करके ठेकेदारो से सांठगांठ कर कागज़ों का पेट भर सरकारी धन को अपना समझ कर खुला भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं इस भ्रस्टो के भ्रष्टाचार पर जिला मुख्यालय में बैठें जिम्मेदार भी जान कर अनजान बन बैठे हुए हैं।
मंडला के विकास खंड मवई में मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा चलाए जा रहे जल जीवन मिशन जो हर घर जल योजना मात्र कागजों पर है चल रही है कहने को तो नल जल योजना की अनेकों योजना यहां पर संचालित है लेकिन ग्रामीण आज भी पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहै है, नगर हो या गाँव हर घर नल सरकार की जल योजना के तहत विगत 2 से 3 वर्षों से यहां पाइप लाइन टंकी का निर्माण हो रहा है लेकिन आज तक ग्राम वासियों को नहीं मिला इसका लाभ मवई ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम रमतिला में जल जीवन मिशन के तहत घरों में नल जल योजनाओं से नल लगे हुए पर उस नल की टोटी एक बूंद पानी नही आता है वह मात्र एक शोपीस बना हुआ है, आज तक नल की टोटी से एक गिलास पानी भी नहीं निकला है ग्राम के लोगों का कहना है कि जब से यह पाइपलाइन ठेकेदार द्वारा बिछाई जा रही थी तो ठेकेदार के द्वारा किये जा रहे लापरवाही ओर गुणवत्ता हीन कार्य में मनमानी की अनेको बार इसकी शिकायत ग्राम पंचायत में जनपद पंचायत में जिला पंचायत में एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में इनकी शिकायत की गई है, विभाग और ठेकेदार की साठगांठ के चलते आज तक ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई और ठेकेदार अपना कार्य मे लीपापोती कर करके निकल गया पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही ना होना ऐसा लगता है कहीं ना कहीं शासन प्रशासन का खुला संरक्षण ठेकेदार के ऊपर है ठेकेदार के द्वारा 100 से 120 घरों में टोटी लगाई गई है लेकिन बोर्ड में उनके द्वारा लिखा गया है 212 घरों में नल की टोटी लगाई गई है जो यह पूर्णता गलत है, ग्राम वासियों का यह भी कहना है कि ठेकेदार के विरुद्ध अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो जन आंदोलन करना पड़ेगा तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे
जगह-जगह में कर दिए हे गड्ढे
वही जानकारी के अनुसार मुख्यालय मवई मैं रोड के समीप ठेकेदार के आदमियों के द्वारा गड्ढे कर दिए गऐ हैं जिनको आज तक पूरा नहीं गया है आए दिन दुर्घटना उन गड्ढों के करण होती रहती है ठेकेदार की लापरवाही साफ़ दिखाई दे रही है और विभाग की जिम्मेदार अपनी चुप्पी शादे हुई है शासन प्रशासन मौन है।
इनका कहना है
ठेकेदार की लापरवाही है और विभाग उसमे पर्दा डाल कर बैठा हुआ ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड कर देना चाहिए कागजो में योजना पूर्ण हो गई है पर गाँव मे लोग पानी पानी के लिए तरस रहें।
दीपिका टांडिया
उसरपंच ग्राम पंचायत मवई
पानी के लिए हम परेशान हैं शिकायत कर करके परेशान हो गए हैं, पर कोई सुनने वाला नहीं है ऐसे में क्या कर सकते हैं, हम शिकायत ही कर सकते है पर जिम्मेदारो ने अपनी कानो में रुई लगा कर बेठे हुए हैं।
राजेश अय्याम
ग्राम पंचायत मवई पंच
विभाग के संबंधित अधिकारियों की भी लापरवाही है और संबंधित इंजीनियर को समय पर निर्माण कार्ड की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखनी चाहिए पूरा विभाग दोषी है पर अब समझ मे ये नही आ रहा है कि कार्यवाही करेगा कौन क्योंकि इस में कोई सुनने वाला नहीं हैं और न ही देखना वाला है।
संजय भलावी
संगठन मंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मवई



No comments:
Post a Comment