बुधवार का दिन बुध ग्रह के भगवान गणेश को समर्पित होता है. इसलिए बुधवार का दिन गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश का पूजन और व्रत किया जाता है. जो जातक बुधवार के दिन भगवान गणेश का ध्यान और व्रत करना है उसकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत हो जाता है. लेकिन ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के कुछ उपायों का वर्णन किया गया है जिनको आजमाकर आप भगवान गणेश को जल्दी प्रसन्न कर सकते हैं. इन उपायों से व्यक्ति के जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं और कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत हो जाती है. चलिए जानते हैं जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए बुधवार के चमत्कारी उपाय.
बुधवार के उपाय
1. अगर किसी जातक की कुंडली में बुध ग्रह वीक होता है तो उसको बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरे कपड़े या हरी मूंग का दान करना चाहिए. इससे आपकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होने लगता है जिससे जीवन की सारी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं.
2. अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या किसी के कर्जदार है तो बुधवार के दिन गणेश स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ होता है. ऐसा करने से भगवान गणेश बेहद प्रसन्न होते हैं जिससे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. इससे जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं.
3. अगर आप हर वक्त परेशानियों में घिरे रहते हैं तो हर बुधवार के दिन 'ओम गं गणपतये नमः:' या 'श्री गणेश नमः' मंत्र का जाप करना बेहद फलदायी होता है. ऐसा करने से जीवन में आने वाली हर बाधा और समस्या का आसानी से नाश हो जाता है.
4. भगवान गणेश को दुर्वा बेहद प्रिय है ऐसे में अगर आप बुधवार को भगवान गणेश को पूजा के दौरान 21 दूर्वा चढ़ाते हैं तो इससे भगवान गणपति बहुत जल्दी खुश होते हैं और साधक पर अपनी कृपा दृष्टि हमेशा बनाए रखते हैं.

No comments:
Post a Comment