BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हाईवे जाम करना महंगा पड़ा, ग्रामीणों पर हुई एफआईआर दर्ज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, December 25, 2023

हाईवे जाम करना महंगा पड़ा, ग्रामीणों पर हुई एफआईआर दर्ज

 



दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला, नेशनल हाईवे तीस को जाम करना ग्रामीणों को पड़ा महंगा पुलिस ने की जाम लगाने वाले ग्रामीणों के ऊपर मामला दर्ज

             जानकारी के अनुसार बीते दिन एक स्कूली छात्रा जो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधोपुर में कक्षा नवमी में अध्यनरत छात्र मौसम साहू पिता देवेंद्र साहू निवासी करियागांव को 23 दिसंबर शनिवार सुबह लगभग 9:45 बजे एक कार चालक द्वारा माधोपुर बाईपास में टक्कर मार दी गई थी। जिससे छात्रा को गंभीर चोटें आई थी।घायल छात्रा को जिला चिकित्सालय मंडला में भर्ती कराया गया था।घटना के बाद ग्रामीणों ने माधोपुर बाईपास में फ्लाईओवर बनाए जाने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 30 को जाम कर दिया था।चौकी प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को आम रास्ता जाम न करने तथा अपनी मांग उचित फोरम पर रखने की समझाइए दी गई थी परंतु ग्रामीण समझाईस के बाद भी जाम खोलने को तैयार नहीं हुए।



 जिससे लगभग तीन-चार घंटे हाईवे जाम की स्थिति बनी रही। हाईवे जाम के कारण माधोपुर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई तथा आम जन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।अंजनियां पुलिस द्वारा वाहन दुर्घटना के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध छात्रा के पिता देवेंद्र साहू की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था।



वही ग्रामीणों ने लगातार हाईवे जाम रखा।अंजनियां पुलिस द्वारा 17 नामजद आरोपी सोनू मिश्रा, माधवराणा पटेल,नरेश,छन्नू पटेल,आनंद शुक्ला,अन्नू तिवारी, श्रीराम पटेल,अंकित सोनी, अमित सोनी ,भुवनेश्वर पटेल, विष्णु ढीमर ,अमन पटेल ,अभिषेक सोनी सभी निवासी माधोपुर दिलीप यादव निवासी सुकतरा अजीत पटेल ,रामलाल सैयाम निवासी करियागांव, रामकुमार कछवाहा तथा 10 अन्य लोगों पर धारा 341,149,186 भारतीय दंड विधान के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

No comments:

Post a Comment