BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्राचार्य तीरथ परस्ते ने बी ई ओ का पदभार ग्रहण किया, बीएस पंद्राम हुए दायित्व मुक्त... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, December 30, 2023

प्राचार्य तीरथ परस्ते ने बी ई ओ का पदभार ग्रहण किया, बीएस पंद्राम हुए दायित्व मुक्त...

 


रेवांचल टाईम्स - मुख्यालय स्थित विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नए बी ई ओ के रूप में चांडा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य तीरथ परस्ते ने पदभार ग्रहण कर लिया है पदभार ग्रहण करते ही विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यालय पहुंचकर वहा कार्यरत सभी कर्मचारियों का हाल चाल जाना एवं कार्यालय में सेवारत अमले को अपने कर्तव्यों का पूरी जवावदारी से निर्वहन करने की अपील की ।प्रभारी बी ई ओ द्वारा शासन द्वारा संचालित सभी विभागीय योजनाओं को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। कार्यालय में पदासीन होते ही तीरथ परस्ते ने विभागीय स्टाफ को विभागीय योजनाओं को त्वरित कार्यवाही कर पूर्ण किए जाने हेतु आदेशित किया और कहा कि सभी शासकीय कार्यों को 

 जल्द ही पूर्ण करने की कोशिश जारी रखे।उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों से साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।गौरतलब है कि इसके पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर उत्कृष्ट विद्यालय बजाग के प्राचार्य बी एस पंद्राम कार्यरत रहे हैं जिनका कार्यकाल भी निर्विवादित और सराहनीय रहा हैं शारीरिक अस्वस्थता के चलते उन्होंने कार्य करने में असमर्थता जताई थी तथा जिले के सहायक आयुक्त अधिकारी को लिखित आवेदन देकर दायित्व मुक्त होने का निवेदन किया था जिस पर अमल करते हुए कार्यालय सहायक जनजातीय कार्य विभाग डिंडोरी ने उन्हें दायित्व मुक्त करते हुए  बी ई ओ के पद का प्रभार चांडा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य तीरथ परस्ते को सौंपा है

No comments:

Post a Comment