BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कांग्रेस के योगेंद्र सिंह बाबा ने तीसरी बार विजयी हुए विधानसभा में नही चला भाजपा का जादू - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, December 7, 2023

कांग्रेस के योगेंद्र सिंह बाबा ने तीसरी बार विजयी हुए विधानसभा में नही चला भाजपा का जादू


रेवांचल टाईम्स - विधानसभा चुनाव 2023 में योगेंद्र सिंह बाबा को मिले मत 114519 जीत हुए मत 18621 मतों से जीते लखनादौन विधानसभा तीसरी बार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में लखनादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी योगेंद्र सिंह बाबा ने तीसरी बार विजय हुए, इसी बार उन्होंने अप्रत्याशित जीत कर इतिहास रच दिया है विगत 3 दिसंबर को आए परिणामों ने सभी कयासो विफल करते हुए एक फिर योगेंद्र सिंह बाबा के रूप में कांग्रेस ने विधानसभा लखनादौन में जीत का परचम में सफलता हासिल की है दूसरी तरफ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और सरकार की महत्वपूर्ण कही जाने वाली योजना का जादू पाया मिली जानकारी के अनुसार मतगणना उपरांत आए परिणाम में कांग्रेस प्रत्यासी योगेन्द्र सिंह बाबा ने सर्वाधिक 114519 मत प्राप्त हुए है भाजपा प्रत्यासी विजय उईके को 95898 मत जबकि गोडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्यासी संतर बलारी को 26692 मत प्राप्त हुए कांग्रेस प्रत्यासी योगेंद्र सिंह बाबा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी  भाजपा प्रत्यासी को 18621 मतों के अंतराल से पराजित किया उल्लेखनीय है की लगातार दो पंचवर्षीय काल से जीत दर्ज कर चूके योगेंद्र सिंह के लिए यह तीसरा विधानसभा चुनाव था जहां उनके गत कार्यकाल को लेकर कई तरह के आरोप लगाए गए भाजपा ने अनेक मुद्दों को लेकर विरोधी लहर बनाने का प्रयास किया किंतु विधानसभा क्षेत्र में बहुत ही सहजता के साथ उन्होने प्रचार प्रसार किया बल्कि अपने गत 10 बर्ष के अनुभव को बताते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की, घंसौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ हद तक भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम तो किया किंतु यह जोश ज्यादा काम नही आया और ना ही घंसौर क्षेत्र में लाडली बहना योजना का कोई फेक्टर देखने को मिला, वही आदिवासी मतदाताओं के भरोसे चुनाव मैदान में उतरी गोंगपा के प्रत्यासी संतर बलारी ने तीसरा स्थान बनाया किंतु यह भी कहा जा रहा है की इस बार आदिवासी मतदाताओं का गोडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्यासी संतर बलारी रास नहीं आए जिसके चलते विधानसभा के अनेक अनुसूचित जनजाति के बाहुल्य क्षेत्रों से कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल की तथा जीत का सेहरा योगेंद्र सिंह बाबा के सिर पर बांध दिया।

No comments:

Post a Comment