हितग्राहियों को मिलेंगे एक ही स्थान पर अनेक योजनाओं के लाभ
तैयारियों का जायेजा लेने पहुंचे कलेक्टर, निगमायुक्त एवम पुलिस अधीक्षक
रेवांचल टाईम्स जबलपुर। भारत सरकार के निर्देशानुसार जबलपुर में कल दिनांक 16 दिसंबर को अपराह्न ढाई बजे सम्माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा मां नर्मदा की पूजन अर्चन के बाद अपराह्न तीन बजे से गौरीघाट रोड बिग बाजार के समीप मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर उपस्थित हितग्राहियों को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअल संबोधित करेंगे तथा योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित करेंगें। इस मौके पर जिले अन्य सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण अधिकारीगण आदि भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर कल कार्यक्रम के दौरान भारत एवम राज्य शासन द्वारा संचालित अनेक योजनाओं के लाभ भी मिलेंगे।
तैयारियों का कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, निगमायुक स्वप्निल वानखड़े एवम पुलिस अधीक्षक आदि के द्वारा जाएजा लिया गया।

No comments:
Post a Comment