आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की आदतों की वजह से हमारी सेहत खराब हो रही है। इसकी वजह से हमारे शरीर में कई बीमारियां घर करने लगती है। गलत खानपान की वजह से हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ने लगता है। खून में बैड कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा ज्यादा होने पर दिल के काम करने की क्षमता पर असर पड़ता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हमारे हाथों-पैरों में कई लक्षण दिखने लगते हैं जो बताते हैं कि खून में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गई है। इन संकेतों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
हाथों-पैरों की उंगलियों में दर्द
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर पैरों और हाथों की उंगिलयों में दर्द होने लगता है। दरअसल, जब हाथों-पैरों की लंबी धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमना शुरू होता है तो उनमें दर्द होने लगता है।
झनझनाहट और सुन्नपन
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर हाथों-पैरों में सुन्नपन हो जाता है या फिर झनझनाहट महसूस होती है। इसका कारण है बैड कोलेस्ट्रॉल का खून की सप्लाई को रोक देना। जिसकी वजह से हाथ-पैर कुछ देर के लिए बिल्कुल सुन्न पड़ जाते हैं।
स्किन का कलर चेंज होना
बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से हाथों की हथेलियों का रंग पीला सा दिखने लगता है। जो कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की निशानी होता है।
नाखूनों का कलर बदलना
इसके अलावा शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाने की वजह से हाथों-पैरों के नाखूनों का रंग बदल जाता है और स्किन का कलर भी पीला सा दिखने लगता है।
हाथों-पैरों की हेयर ग्रोथ
अचानक से बिना वजह के हाथों-पैरों के बाल अगर झडने लगे हों या फिर बहुत कम ग्रोथ हो रही हो तो भी खून में कोलेस्ट्रॉल बढा हुआ होता है।
पैरों में दर्द
बिना वजह के हर वक्त पैरों में दर्द बना रहता है तो इसका कारण खून में कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा होना हो सकता है।

No comments:
Post a Comment