रेवांचल टाईम्स - जबलपुर, सिक्किम सेंट्रल यूनिवर्सिटी के चांसलर तथा सेवा निवृत्त जनरल डीबी शेकटकर का पिछले दिनों पुणे में सम्मान किया गया। यह सम्मान पुणे की लोकमान्य मल्टीपरपज को- ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा किया गया। जनरल शेकटकर को इस समिति ने सम्मान के रूप में एक करोड रुपए की राशि भी भेंट की। इस राशि को जनरल शेकटकर ने नाशिक की सेंट्रल हिंदू ऐजुकेशन सोसायटी को भेंट कर दिया। भोसला मिलिट्री स्कूल नाशिक द्वारा नागपुर में चक्की खाना में प्रशासनिक सेवा पूर्व तैयारी के लिए प्रशिक्षण सीनियर महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है इस महाविद्यालय की स्थापना के लिए यह राशि खर्च की जाएगी। जनरल शेकटकर भोसला मिलिट्री स्कूल नासिक के अध्यक्ष भी हैं।
वही कश्मीर में 12 सबसे अधिक आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले जनरल डीबी शेकटकर की अध्यक्षता में सेना के तीनों अंगों के कार्यों में सुधार लाने के लिए जनरल डीबी शेकटकर कमेटी का गठन भी किया गया इसकी सिफारिशें लगातार लागू हो रही हैं। जबलपुर निवासी जनरल शेकटकर द्वारा देश सेवा और सेना के लिए समर्पण और लगाव की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सम्मानित किया गया। श्री शेकटकर तीन विषयों में पीएचडी कर चुके हैं।

No comments:
Post a Comment