BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शतप्रतिशत बैगा परिवारों तक पहुंचाएं शासन की योजनाएं - श्रेयांश कूमट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 26, 2023

शतप्रतिशत बैगा परिवारों तक पहुंचाएं शासन की योजनाएं - श्रेयांश कूमट

 


समय-सीमा की बैठक में प्रभारी कलेक्टर के निर्देश

 

मंडला 26 दिसम्बर 2023

                समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने निर्देशित किया कि प्रत्येक व्यक्ति को शासन की योजनाओं से पात्रतानुसार लाभान्वित करें। आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना की चर्चा करते हुए उन्‍होंने कहा कि शतप्रतिशत बैगा परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

                श्री कूमट ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए क्लस्टर स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी नोडल अधिकारी आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण करें तथा पटवारी, सचिव, जीआरएस, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि मैदानी अमले के सहयोग से सर्वे की कार्यवाही समय सीमा में पूर्ण करें तथा शासन की योजनाओं से वंचित हितग्राहियों की सूची तैयार कर उन्हें लाभ दिलाने की कार्यवाही करें। प्रदाय किए जाने वाले व्यक्तिगत लाभों की चर्चा करते हुए प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि सर्वे के दौरान बैगा परिवारों को स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास की जानकारी संकलित करें तथा जिन परिवारों को आवास स्वीकृत नहीं हुआ है उनके पंजीयन तथा जियो टैगिंग की कार्यवाही करें। शतप्रतिशत बस्तियों में पेयजल सुनिश्चित करें, आवश्यकतानुसार डीपीआर तैयार करें। इसी प्रकार प्रत्येक परिवार को बिजली उपलब्ध कराएं। इसी प्रकार समुदायिक लाभों के तहत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, हॉस्टल आंगनवाड़ी आदि केन्द्रों के लिए भी निर्देशानुसार कार्यवाही करें। श्री कूमट प्रत्येक व्यक्ति के आधार कार्ड, जनधन खाता तथा जाति प्रमाण पत्र की उपलब्धता के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

 

उपार्जन में परिवहन की गति बढ़ाएं

 

                उपार्जन की समीक्षा करते हुए प्रभारी कलेक्टर श्रेयांश कूमट ने निर्देशित किया कि उपार्जन में गुणवत्ता का ध्यान रखें। संबंधित अधिकारी सघन मॉनिटरिंग करें। उन्‍होंने उपार्जित धान के परिवहन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मध्यान्ह भोजन के खाद्यान्न तथा पोषण आहार का अगले 2 दिवस में शतप्रतिशत उठाव पूर्ण कराएं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों के दौरान लगने वाले स्टॉल तथा स्वास्थ्य शिविरों को परिणामदायक बनाएं। श्री कूमट ने सीएम हेल्पलाईन, टीएल प्रकरण तथा अंतर्विभागीय विषयों पर भी आवश्यक निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment