BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मवेशियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई फिर पलटी, ड्राइवर रहा फ़सा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, December 11, 2023

मवेशियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई फिर पलटी, ड्राइवर रहा फ़सा...




दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला, विकास खण्ड मवई 'में'11 दिसंबर 2023 सोमवार ' मामला मवई मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम अंजनी का है। जहा पर सुबह लगभग 4:30 बजे के आसपास मवेशी तस्करी करने वालो की बोलोरो पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 19 GA 6185 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई । घटना इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के सामने का हिस्सा बुरी तरह चौपट हो चुका है और ड्राइवर गाड़ी में फंस गया और ड्राइवर की चीख ' पुकार सुनकर लोग मौके में पहुँचे और ग्रामीणों की मदद से उसे निकालने में सहायता की गई। और पलटी बोलोरो की रस्सी काटकर मवेशियों को भगाया गया एक मवेशी अस्वस्थ हाल में  घटनास्थल पर बैठा मिला ।

      वही प्राप्त जानकारी के आधार पर तेज लाल सैयाम जो ग्राम का कोटवार है 'उन्होंने बताया कि गाड़ी में आठ नग भैंस / बोदा लदे हुए थे । गाड़ी मवई की ओर से आ रही थी और पेड़ से टकराकर पलट गई । गाड़ी का ड्राइवर बुरी तरह से गाड़ी में फंस चुका तो था बोलोरो का दरवाजा तोड़कर उसे निकाला गया | वही स्थानीय लोगो का कहना है कि ये सब पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे अबैध कार्य चल रहा और ये सब पुलिस विभाग से साठगांठ कर आये दिन पशुओं की तस्करी हो रही है लेकिन प्रशासन हाथ मैं हाथ धरे हुए बैठा है। 

       वही सूत्रों के अनुसार लोगो का कहना है कि प्रशासन की मिलीभगत से पशुओ की तस्करी का खेल लंम्बे समय से चल रहा है। और सुबह सुबह जो घटना हुई है उसे पुलिस प्रशासन मामलो को दबाने मैं लगा हुआ है।


No comments:

Post a Comment