रेवांचल टाईम्स - जबलपुर इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) लोकल सेंटर जबलपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय 38वीं भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस का उद्घाटन 27 दिसम्बर को मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा किया गया।
"रीइमेजिनिंग टुमॉरो: “शेपिंग द फ्यूचर थ्रू डिसरप्टिव एंड इंटरडिसिप्लिनरी टेक्नोलॉजीज" विषय पर आयोजित इस भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। इस आयोजन से मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह फायदा उठायेगी। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कांग्रेस के दौरान जो भी पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे इसका पूर्ण अध्ययन मध्य प्रदेश सरकार करवायेगी और प्रदेश विकास में उसका उपयोग किया जायेगा।
श्री शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इंस्टीट्यूशन आफ इंजिनियर्स के सुझावों पर हमेशा विचार कर उसे लागू करने के लिए तत्पर रहेगी।
उन्होंने कहा इंजीनियर हमारे देश के विकास की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ता विकसित राज्य हैं जिसमें इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने समाज में इंजीनियरों की भूमिका के बारे में बोलते हुए कहा कि इंजीनियरों पर राष्ट्रीय नुकसान से देश को बचाने की जिम्मेदारी भी है क्योंकि इंजीनियर कम खर्चे में ज्यादा काम करवाने में सक्षम रहते हैं ।
उन्होंने कहा कि इंजीनियरों के पास ज्ञान है, क्षमता है और इंजीनियर समाज के हर वर्ग के लिए अपना पर्याप्त योगदान देते हैं ।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व सचिव यूपी सिंह थे।इस अवसर पर मंच में मेजर जनरल डॉक्टर एमजेएस सायली सेक्रेटरी एवं संचालक जनरल जनरल आईईआई जबलपुर लोकल सेंटर के अध्यक्ष ब्रिगेडियर व्ही के त्रिवेदी, आई ई आई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर जी रंगनाथ ,आई ई आई के वर्तमान अध्यक्ष इंजीनियर शिवानंद राय, ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार राठौर एवं जबलपुर लोकल सेंटर के सेक्रेटरी राजीव जैन, जबलपुर लोकल सेंटर श्री आ ई के खन्ना, विनोद बिलथरे, वीरेंद्र साहू, तरुण आनंद, पी सी दुबे सहित अनेक इंजीनियर और विशेषज्ञ, प्रसिद्ध उद्योगपति उपस्थित थे।
पहले दिन प्रस्तुत हुए मेमोरियल लेक्चर
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी इंजीनियर तरुण आंनद ने बताया कि 38 वीं इंडियन इंजीनियरिंग कांग्रेस के पहले दिन अनेक मेमोरियल लेक्चर प्रस्तुत किए गए । इसमें सर एम वि्श्वेसवरैया मेमोरियल लेक्चर कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के रिटायर्ड डायरेक्टर डॉक्टर एस सुमंत ने प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने पावर ट्रांसमिशन क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी और गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त होने वाली विद्युत को ट्रांसमिशन नेटवर्क में इंटीग्रेटेड करने के संबंध में अपने विचार रखें ।
इसके अलावा भैक्का मेमोरियल लेक्चर, सर राजेंद्र नाथ मुखर्जी मेमोरियल लेक्चर ,
नीधु भूषण मेमोरियल लेक्चर ,डॉक्टर ए एन खोसला मेमोरियल लेक्चर,डॉक्टर अमिताभ भट्टाचार्य मेमोरियल लेक्चर, प्रोफेसर सी एस झा मेमोरियल लेक्चर एवं डॉक्टर के एल राव मेमोरियल लेक्चर प्रस्तुत किए गए।
वूमेन इंजीनियर्स मीट
इस कांग्रेस में विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा वूमेंस इंजीनियर्स मीट विश नरी टॉक, एल्युमिनाई मीट जैसे अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।


No comments:
Post a Comment