समीक्षा बैठक में प्रभारी कलेक्टर के निर्देश
मंडला 22 दिसम्बर 2023
स्वनिधि से समृद्धि योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने निर्देशित किया कि स्ट्रीट वेंडर्स को स्वनिधि से समृद्धि योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें। संबंधित विभाग आपस में समन्वय कर योजना के क्रियान्वयन में प्रगति लाएं। इस संबंध में उन्होंने सभी हितग्राहियों की सोशल प्रोफाईल 15 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रभारी कलेक्टर श्री कूमट ने निर्देशित किया कि स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभान्वित पथ विक्रेताओं के परिवार के सदस्यों को भारत सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री जनधन, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन, जननी सुरक्षा, प्रधानमंत्री वंदना तथा भारत निर्माण श्रमिकों का पंजीयन योजना से लाभान्वित किया जाना है। बैठक में श्री कूमट ने पथ विक्रेताओं के परिवार के सदस्यों के सर्वे कार्य के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के संबंध में पोर्टल पर सभी आवश्यक प्रविष्टियाँ समय पर त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण करें। इस संबंध में कम्प्यूटर ऑपरेटर्स का चिन्हांकन करें उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान करें। बैठक में सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment