रेवांचल टाईम्स - मंडला आनंद एवं आध्यात्म विकास विभाग की गतिविधियां मध्यप्रदेश के मंडला जिले में ठप्प पड़ी हैं जिला मुख्यालय मंडला में ही संचालित आनंदम् केन्द्र की हालत खस्ता हो गई है। शासन प्रशासन द्वारा यहां पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस विभाग की गतिविधियां कागज में ज्यादा संचालित हो रही है। हकीकत के धरातल में विभाग द्वारा गतिविधियों को क्रियान्वित नहीं किया जा रहा है। जिले में कई जगह दुआओं के घर नाम से भी शुरूआत की गई लगभग इसकी शुरूआत 2016 से की गई। शुरूआत में स्थिति अच्छी थी इसके बाद ध्यान नहीं देने की वजह से ये भी ठप्प पड़े हुए हैं।
ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आनंदकों की नियुक्ति की गई थी जिनसे कोई काम नहीं लिया जा रहा है। इन्हें सही तरह से प्रशिक्षित भी नहीं किया जा रहा है जिससे बिना मार्ग के ये सभी आनंदक कोई काम नहीं कर रहे है। इन्हें कोई मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से ये उदासीन बने हुए हैं। जनापेक्षा है आनंदम् एवं आध्यात्म विकास विभाग की गतिविधियों की जांच की जावे और तेजी के साथ क्रियान्वित भी की जावे

No comments:
Post a Comment