रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिले के नैनपुर जनपद के अधिकारों और कम्प्यूटर आपरेटर ने मिलकर किया था करोड़ों का घोटाला
जिला प्रशासन के आदेशानुसार आज 13 अप्रैल 2023 को पुलिस थाना नैनपुर में जनपद पंचायत में हुए करीब 1 करोड़ 16 लाख 56 हजार 1 रुपये 60 पैसे रूपये के गबन घोटाला मामले में दर्ज है। एफआईआर
वही नैनपुर जनपद पंचायत में करोड़ों का घोटाला जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 से पदस्थ रहे सीईओ जीके जैन के कार्यकाल से लेकर 6 सीईओ की डीएससी का उपयोग दैनिक वेतन भोगी कम्प्यूटर आपरेटर जितेन्द्र जघेला निवासी वार्ड कमाक 6 के द्वारा किया जाता रहा था। जिस पर पुलिस थाना नैनपुर में अभी वर्तमान में पदस्थ जनपद पंचायत सीईओ विनोद कुमार मरावी के द्वारा नैनपुर थाने में दैनिक वेतन भोगी कम्प्यूटर आपरेटर जितेन्द्र जघेला पर एफआईआर की गई है।
_प्रशासन की सोची समझी रणनीति योजना बनाई जाकर पूरे मामले में 6 सीईओ पदस्थ रहे सभी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक के बाद एक सीईओ का स्थानांतरण तो होते गया परंतु डीएससी का उपयोग जनपद के कर्मचारी जो पर्दे के पीछे रह पर बाद में भी वे शासकीय धन से होली खेलते रहे ओर आज जब खुलासा हुआ तो कार्यवाही सिर्फ कम्प्यूटर आपरेटर जितेन्द्र जघेला पर ही आखिर क्यों ? पूरे मामले में वर्ष 2017 से पदस्थ रहे सीईओ जी के जैन, वीके श्रीवास्तव, आर के चौहान, जी के जैन, श्रीमति वत्सला शिवहरे अभी वर्तमान में पदस्थ जनपद सीईओ विनोद कुमार मरावी है डीएससी का उपयोग कर शासकीय राशि का गवन किया जाना बताया जा रहा है जो सूक्ष्मता से जांच का विषय है तभी शासकीय राशि की बसूली हो पावेगी। आपरेटर जितेन्द्र जघेला जेल की हबा खायेगा ओर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
वही जितेन्द्र जघेला के परिजनों का कहना है कि उक्त अवधि में पदस्थ रहे सभी सीईओ पर कार्यवाही होना चाहिए सभी ने जितेन्द्र से रूपये खातों में ट्रांसफर कराया था। उनके मित्र जिनके खाते में लाखों की राशि का लेनदेन किया गया है। उन पर भी कार्यवाही होनी चाहिए वही परिवार के सदस्यों ने बताया है। की कुछ दोस्तों ने हमारे बेटे से पैसे लेकर आज मालदार हो गए है। और लाखों की संपत्ति तक खरीदी है। उन पर कोई कार्यवाही नही हो रही है। सिर्फ हमारे लड़के पर पूरा इल्जाम लगा दिया गया है। ओर सिर्फ जितेन्द्र पर 420,467,468,471,409,120-बी 34 का मामला पंजीबद्ध किया गया है। जब जो दोस्त साथ में नेपाल काटमाडू गोवा की शेर कर रहे थे । उन पर भी मामला दर्ज होना चाहिए।

No comments:
Post a Comment