रेवांचल टाईम्स - मंडला स्थानीय नेहरू पार्क मंडला में दोपहर 12 बजे से वन कर्मचारी संघ जिला शाखा मण्डला की बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में जिलाध्यक्ष बालसिंह ठाकुर द्वारा संघ का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का निर्वाचन कराने का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्व सम्मति से मान्य करते हुए ।
आगामी फरवरी 2024 में निर्वाचन कराने का निर्णय लिया गया ।
निर्वाचन के पहले 1 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक संघ का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ।
वार्षिक सदस्यता शुल्क 200/- दो सौ रुपये आजीवन सदस्यता शुल्क 1100/- एक हजार एक सौ रुपये निर्धारित किया गया है ।
सभी कर्मचारियों को सदस्यता ग्रहण करना अनिवार्य है ।
बैठक में कान्हा नेशनल पार्क के कर्मचारियों ने उनके साथ हो रही घटनाओं की जानकारी दिए विगत 14 दिसंबर 2023 को कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार परीक्षेत्र के कमकोदादर
केम्प (बीट) में माओवादी और हॉकफोर्स के बीच सुबह लगभग 8 बजे मुठभेड़ हुई उसके उपरांत हॉकफोर्स के कर्मचारियों के द्वारा कमकोदादर केम्प के श्रमिकों के साथ गाली गलौच एवं मारपीट की गई जिसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों को करने के उपरांत आज दिनाँक तक कोई कार्यवाही नही की गई ।
सुपखार परिक्षेत्र के कर्मचारी एवं श्रमिक दहसत में हैं
उनकी जान माल को खतरा बना हुआ है कान्हा प्रबंधन कोई कार्यवाही नही कर रहा है जिसकी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया ।
बैठक में ये रहे उपस्थित - बालसिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष श्रीमति किरण बरकड़े अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्रीमति सीमा श्रीवास्तव,अजय सिंह कछवाहा उपाध्यक्ष , संदीप केवट, अभिषेक मिश्रा कटरा रोपणी,
संतोष परते अध्यक्ष कान्हा इकाई, अंकित बाजपेई संभागीय उपाध्यक्ष, बसंत तेकाम तहसील अध्यक्ष घुघरी, आनंद रोस्ता तहसील अध्यक्ष बिछिया,शीतल चौबे अध्यक्ष स्थायी कर्मी संघ,काशी प्रसाद मिश्रा, विवेक पटेल, सुनील केवट,हुब्बी लाल बर्मन, अवधेश प्रताप झरिया प्रवक्ता,
मनोज भासंत, नरेंद्र हंसपुरिया, मोहपत तेकाम, देवेन्द्र मरकाम,व अन्य कर्मचारी बैठक में शामिल हुए ।


No comments:
Post a Comment