BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर निगम सीमा में खुले बोरवेल और गडढों को बंद कराने निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने दिखाई सख्ती... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 19, 2023

नगर निगम सीमा में खुले बोरवेल और गडढों को बंद कराने निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने दिखाई सख्ती...


रेवांचल टाईम्स - निगमायुक्त ने निगम के सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य पूर्ण करने तीन दिन का दिया अल्टीमेटम, समय सीमा में कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध होगी कार्यवाही - निगमायुक्त


जबलपुर शहर के नागरिकों के आवागमन को सुरक्षित एवं सुदृढ करने की दिशा में नगर निगम सीमा अंतर्गत सभी खुले बोरवेलों एवं गडढों का सर्वे कराकर उसे बंद कराने के कार्यो के लिए निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने सख्ती दिखाई है। आज उन्होंने निगम के सभी संबंधित कार्यपालन यंत्रियों, संभागीय अधिकारियों, एवं स्मार्ट सिटी के प्रशासकीय अधिकारी को तीन दिन की मोहलत देते हुए सख्त निर्देश जारी किया है कि जितने भी शहर में खुले बोरवेल एवं गडढे हैं उनका सर्वे कराकर उन्हें तत्काल बंद कराया जाये। 

निगमायुक्त वानखड़े ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि कार्यवाही की जानकारी दी गई गूगल शीट में प्रतिदिन सायं 5 बजे तक भरना सुनिश्चित करेंगे। इन कार्यो में यदि किसी अधिकारी के द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment