रेवांचल टाईम्स - मंडला, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश सिंह शिविर में पहुॅंचकर हितग्राहियों से की चर्चा और सैंकड़ो हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का दिलाया लाभ
रेत नाका के पास एवं बम्बा दंवी मंदिर के पास आयोजित शिविरों में सरकार की अनेक योजनाओं का नागरिकों ने उठाया लाभ
जरूरतमंदों को हर सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ - राकेश सिंह
शिविरों में आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य विभाग हेल्थ परीक्षण, आवास योजना, पी.एम. स्वनिधि, अटल पेंशन योजना, पशु पालन विभाग, एम-राशन मित्र योजना, सामाजिक सुरक्षा, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, जन-धन योजनाओं का दिये जा रहें है हितग्राहियों लाभ
कल बादशाह हलवाई मंदिर के पास एवं रजक धर्मशाला में आयोजित होगें शिविर
जागृति रथ के माध्यम से घर-घर पहुंचाएं योजनाओं की जानकारियां- राकेश सिंह
जबलपुर । हर जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले यही हमारी सरकार की मंशा है। कोई भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। और सरकारी योजनाओं के विषय में हर जानकारी जागृति रथ के माध्यम से घर-घर जाकर दी जाए। यह कहना है पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक श्री राकेश सिंह का। वे आज यहां पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा आयोजित शिविर में यह बात कह रहे थे। विदत हो कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज भी शहर के दो विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के रेत नाका के पास और उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बम्बा देवी मंदिर के पास में शिविर का आयोजन किया गया। जहॉं पर सैकड़ों हितग्राहियों ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश सिंह, पूर्व एम.आई.सी. सदस्य श्रीराम शुक्ला, श्रीमती दीपमाला वीरेन्द्र सोनकर एवं सैंकड़ो क्षेत्रीय जनों की उपस्थित में हितग्राहियों को केन्द्र एवं राज्य शासन की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला। केन्द्र सरकार की संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा को सार्थक स्वरूप प्रदान करने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश सिंह सक्रिय रहकर शिविर में उपस्थित सैंकड़ो हितग्राहियों को संबोधित करते हुए योजनाओं की जानकारी देकर सीधे मंच से लाभ पहुॅंचाया।
शिविर का निरीक्षण के उपरांत पश्चिम क्षेत्र के विधायक राकेश सिंह ने रथ को वार्ड के कॉलोनियों में रवाना किया जहॉं पर लोगों को जागृति रथ के माध्यम से योजनाओं की जानकारी घर-घर दी जायेगी। इस संबंध में विधायक राकेश सिंह ने सभी हितग्राहियों से चर्चा की और जन-जन तक केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं को पहुॅंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को लाभांवित कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कौशल सूरी, रत्नेश सोनकर, अभय सिंह ठाकुर, मनीष दुबे आदि मौजूद रहे। इसके अलावा आज आयोजित शिविरों में अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह, संभागीय अधिकारी एवं उनकी टीम के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
कल यहॉं लगेगें शिविर
निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि कल बादशाह हलवाई मंदिर के पास एवं रजक धर्मशाला में शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने हितग्राहियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।


No comments:
Post a Comment