//संपूर्ण प्रदेश में बढ़ा हुआ मानदेय भुगतान हो चुका पर बीजाडांडी का नहीं होने से अतिथि शिक्षकों का हो रहा नुकसान//
*दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला*बीजाडांडी विकासखंड के अंतर्गत सैकड़ों अतिथि शिक्षकों का बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर 2023 का नहीं किया जा सका है,जिसके कारण अतिथि शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।इस मांग को लेकर ब्लाक संगठन के पदाधिकारियों ने बी ई ओ बीजाडांडी कार्यालय पहुंचकर मुलाकात भी की है। बावजूद इसके भुगतान की कार्यवाही अब तक भी नहीं की गई है।बता दें कि सितंबर 2023 के मानदेय का भुगतान जल्द कराने की मांग को लेकर अतिथि शिक्षक परिवार मंडला के जिला अध्यक्ष पी डी खैरवार ने 18 दिसंबर को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग मंडला से मुलाकात कर आग्रह किया है। स्थानीय अतिथि शिक्षकों से मिली सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त से बताया गया है,कि इसी साल चुनाव के पहले अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना कर दिया गया है। सितंबर 2023 से ही दिये जाने जिसके लिए आदेश भी हुए हैं।जिसको बी ई ओ कार्यालय बीजाडांडी के द्वारा नहीं मानते हुए सितंबर के स्थान पर अक्टूबर से बढ़ा हुआ मानदेय भुगतान किया गया है। सितंबर का पुराने दर से ही भुगतान किया गया है।जबकि आदेशानुसार सितंबर 2023 से ही बढ़ा हुआ मानदेय भुगतान करना था।जबकि इस विकासखंड के अतिथि शिक्षकों को छोड़कर जिले भर के अतिथि शिक्षकों को सितंबर के महीने से ही बढ़ा हुआ मानदेय भुगतान किया जा रहा है।सहायक आयुक्त जागेत ने आस्वासन दिया है,कि बी ई ओ को निर्देशित कर भुगतान कराये जाने की कार्यवाही की जाएगी।

No comments:
Post a Comment