हादसा ' वन विभाग मवई (उत्पादन) का मामला -
दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला मवई 19 दिसंबर 2023 मंगलवार-विकासखंड मवई के कूप क्रमांक -2 रौघुट /कक्ष क्रमांक R F 1163 / कूप प्रभारी - दयाराम आर्मो (वनरक्षक उत्पादन मवई ) जिनकी रेखा देखा में चल रहा था कूप कटाई का कार्य जिस के अंतर्गत हुआ हादसा । चैन सिंग धुर्वे पिता - सुखलाल धुर्वे उम्र - 36 वर्ष । पेड़ कटाई के दौरान पेड़ की शाखा उक्त व्यक्ति की पीठ पर गिर गई। जिस से व्यक्ति घायल हो गया | काफ़ी समय तक बेहोशी की हालत में पड़ा रहा विभाग के कूप प्रभारी व चौकीदार मौके में नही थे। ग्रामीनो ने स्वस्थ केंद्र मवई में 108 एंबुलेंस की सहायता से लाया गया। विभाग घटना को गंभीरता से नहीं ले रहा है । न जाने ऐसे जंगलों में कार्य करते हुए कितने ग्रामीण हादसे की शिकार हो जाते हैं । परन्तु वन विभाग उदासीन रहता है । अस्पताल में ग्रामीणों द्वारा व्यक्ति का सही उपचार व विभागीय सहायता की माँग की गई है ।
इनका कहना है -
घायल व्यक्ति काउपचार विधिवत किया गया है ।जितनी सुविधा अपने यहां उपलब्ध है व्यक्ति को पसली में चोट है एक्स-रे स्पेश लिस्ट छुट्टी पर है इसलिए एक्स-रे नहीं हो पाया है ।परिजनों की मांग के आधार पर हमने उन्हें यहां से रेफर कर दिया है। डॉ वैभव पटेल |

No comments:
Post a Comment