रेवांचल टाईम्स - मण्डला सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मध्यप्रदेश के मंडला जिले में विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यूं तो लगभग सभी मार्ग घटिया निर्माण की वजह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं। मार्गों की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे राहगीर परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा और भी तमाम तरह की मुख्य समस्याएं हैं जिनका निराकरण करने में शासन प्रशासन के द्वारा रूचि नहीं ली जा रही है जिसकी वजह से सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में जहां देखो वहां प्रत्येक ग्राम व नगर में अंदर व बाहर मवेशियों को सड़क के किनारे बांधा जा रहा है। सड़क के दोनों तरफ जहां देखो वहां पालतू मवेशी बंधी रहती है कभी मवेशी छूट जाती है तो राहगीर टकरा जाते हैं तो कभी वाहन चालक सीधे मवेशियों से टकरा जाते हैं जिसकी वजह से कई तरह की दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं इसके अलावा देखा यह जा रहा है कि सड़कों के किनारे अतिक्रमणकारियों ने अवैध कब्जा जमा कर रखा है। सड़क की पटरियोंए नालियों या उसके किनारे की भूमि में मकानए दुकान व अन्य निर्माण करके अनेक लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिसकी वजह से भी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में ये दो मुख्य समस्याएं हैं जिनकी वजह से भी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। उक्त दोनों समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाकर पालतू मवेशियों को सड़कों के किनारे बांधना बंद किया जाए। इस संबंध में समस्या का स्थायी निराकरण करने हेतु शासन प्रशासन द्वारा परिणामकारी कार्यवाही की जाए।
Tuesday, December 12, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
सड़क किनारे अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी .मवेशियों से बढ़ा खतरा, बेहोशी में जवाबदार..
सड़क किनारे अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी .मवेशियों से बढ़ा खतरा, बेहोशी में जवाबदार..
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment