रेवांचल टाईम्स - मण्डला, रेवांचल स्पोर्ट्स समिति मुगदरा के तत्वावधान मैं 25 सितंबर से होगा जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम मुगदरा बम्हनीबंजर तहसील नैनपुर जिला मण्डला मैं 25 सितंबर 2023 से देश की चिन्हांकित क्रिकेट प्रतिभागी टीमों की भव्य उपस्थिति में आल इंडिया ओपन चैलेंज टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शासन से पंजीकृत संस्था " रेवांचल स्पोर्ट्स समिति मुगदरा के तत्वावधान में आयोजित किया गया है। यहां पर आयोजित प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष राजेश पटेल ने गत दिनों मीडिया को बताया कि क्रिकेट के बढ़ते पायदानों और युवाओं का रुझान को देखते हुए यहां पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष आल इंडिया ओपन चैलेंज टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है जिसमें देश की चिन्हांकित लगभग 66 क्रिकेट प्रतिभागी टीमों को आमंत्रित किया गया है। यहां पर सहभागिता कर रही विजेता टीम को 3,51000 रूपये, द्वितीय टीम को 1,51000 रूपये,मैन ऑफ दा सीरीज 31000 रूपये के अलावा एक ही ओवर में 6 छक्के लगाने पर टीभीएस राइडर मोटरसाइकिल पुरुस्कार दिया जायेगा। यहां पर क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रवेश शुल्क राशि 5000/ रूपये रखा गया है। आप सभी खेल प्रेमियों को यहां पर आयोजित आल इंडिया ओपन चैलेंज टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में सादर आमंत्रित किया गया है।
Sunday, December 24, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
ऑल इंडिया ओपन चैलेंज टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन मुगदरा ग्राम मैं आयोजित है- अध्यक्ष राजेश पटेल
ऑल इंडिया ओपन चैलेंज टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन मुगदरा ग्राम मैं आयोजित है- अध्यक्ष राजेश पटेल
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment