BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार रॉंझी संभाग के द्वारा खुले में मॉंस मछली विक्रय करने वालों के विरूद्ध की गयी बड़ी कार्रवाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 19, 2023

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार रॉंझी संभाग के द्वारा खुले में मॉंस मछली विक्रय करने वालों के विरूद्ध की गयी बड़ी कार्रवाई



रेवांचल टाईम्स - खुले में मॉंस मछली विक्रय करने वालों के विरूद्ध की गयी बड़ी कार्रवाई 15 दुकानदारों के कटे चालान और स्पॉट फाइन की कार्यवाही भी की गयी यह कार्रवाई लगातार रहेगी जारी - निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े


जबलपुर मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत् आज निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार संभाग क्रमांक 10 रॉंझी के अंतर्गत खुले में मॉंस मछली विक्रय करने वालों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई गी गयी। कार्यवाही के दौरान 15 दुकानदारों के चालान काटे गये और इनसे स्पॉट फाइन के रूप में जुर्माने की रीशि भी वसूल की गयी। 

कार्यवाही के संबंध में रॉंझी संभाग के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अनिल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि रॉंझी मुख्य मार्ग में खुले में रोड़ किनारे मॉंस मछली विक्रय करने वाले 15 दुकानदारों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई तथा स्पॉट फाईन भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि अब यह कार्रवाई रहेगी लगातार जारी। कार्रवाई के समय स्वच्छता निरीक्षक दिलीप गिराय, श्रीमती उमा विश्वकर्मा, सुपरवाईजर श्रीनिवास, राजेश चौधरी, फरेड खान, आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment