BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज काल भैरव जयंती पर राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, हर समस्‍या होगी दूर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 5, 2023

आज काल भैरव जयंती पर राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, हर समस्‍या होगी दूर



भगवान शिव के रुद्र अवतार काल भैरव बाबा की जयंती हर साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस साल काल भैरव जयंती आज 5 दिसंबर 2023, मंगलवार को है. काल भैरव जयंती के दिन व्रत रखना और विधि-विधान से पूजा करना बहुत लाभ देता है. भगवान काल भैरव की पूजा करने से दुश्‍मनों पर विजय मिलती है. हर काम में सफलता मिलती है. वहीं तंत्र विद्या के साधक काल भैरव जयंती पर गुप्त उपासना करते हैं. यदि आज काल भैरव जयंती पर राशि के अनुसार मंत्र जाप करें तो बड़ी से बड़ी समस्‍या से निजात मिल सकती है.

काल भैरव जयंती पर राशि अनुसार मंत्र जाप

मेष: मेष राशि के जातक काल भैरव जयंती पर पूजा करें, साथ ही 'ॐ भूतभावनाय नमः' और 'ॐ महारूपाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.

वृषभ: वृषभ राशि के जातक काल भैरव बाबा की पूजा करें, फिर 'ॐ सर्वभूतात्मने नमः' और 'ॐ वृषरूपाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.

मिथुन: मिथुन राशि के लोग बाबा भैरवनाथ की जयंती पर पूजा करें. इसके बाद 'ॐ महाकायाय नमः' और 'ॐ प्रसादाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.

कर्क: कर्क राशि के जातक काल भैरव जयंती पर पूजा करें. साथ ही 'ॐनियमाय नमः' और 'ॐ स्वयंभूताय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.

सिंह: सिंह राशि के जातक काल भैरव बाबा की पूजा करें, साथ ही 'ॐ योगिने नमः' और 'ॐ महाबलाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.

कन्या: कन्‍या राशि के जातक काल भैरव बाबा की पूजा के बाद 'ॐ बीजवाहनाय नमः' और 'ॐ विश्वरूपाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.

तुला: तुला राशि के जातक भगवान काल भैरव की विधि-विधान से पूजा करें, फिर 'ॐ कपालवते नमः' और 'ॐ सर्वकामाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.



No comments:

Post a Comment