रेवांचल टाइप्स मंडला शासन एवं प्रशासन के द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती है ताकि यातायात व्यवस्था सही दंग से-चलाई जा सके। गली चौराहों में बढ़ते यातायात के कारण आये दिन लोगों को जाम में फंसना पड़ता है और बिगड़ी यातायात व्यवस्था के कारण से परेशानि का सामना करना पड़ता है नगर में बढ़ते बेतर तीब वाहन दिन ब दिन तीन पहिया ऑटो वाहनों की संख्या और दो पहिया वाहन चौपहिया वाहनों का दिनों दिन बढ़ते जाना शहर के यातायात व्यवस्था के लिये परेशानी का कारण बनते जा रहा है नगर में लोग अपने वाहनों को कहीं भी खड़ा कर देते हैं कहीं भी वाहनों को रोक दिया जाता है इन वाहनों को खड़ा करने के लिए कहीं भी पार्किंग स्थल नहीं बनाया गया है। जिसके कारण से ये वाहन मनमाने ढंग से पूरे शहर में इधर उधर घूमते हुए नजर आते है साथ ही दो पहिया वाहन चालकों के द्वारा भी नगर में धमाचौकड़ी मचाई जाती है और इन् दो पहिया वाहनों के द्वारा विभिन्न प्रकार के साइलेंसरों से निकलते वाली आवाज और इन आवाज से होने वाले ध्वनि प्रदूषण होना आम बात हो
गई है। हम बात कर रहे है नगर के बीचो बीच स्थित चिलमन चौक में लगे इलेक्ट्रॉनिक सिग्नलों की जो यातायात को कंट्रोल करने के लिये एवं सुरक्षित यातायात से लोग सड़क पार कर सकें और अना जाना कर सकें जिसके लिये लगाये गये है "एवं लोगों को इन सिग्नलों के बारे में भी जानकारी दी गई है पर लोगों को इन सिग्नलों के जलने और बुझने से कोई फर्क नहीं पड़ता सिग्नल जलते बुझते रहते है और लोग आते जाते रहते हैं किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता जबकि इन सिग्नलों पाइंट पर यातायात विभाग की तरफ से यातायात पुलिस की भी डियूटी लगाई जाती है ताकि यातायात व्यवस्था को कंट्रोल किया जा सके पर ऐसा नहीं होता है। यातायात बिभाग के पुलिस का कहना कोई भी नहीं मानते हैं और ना ही पालत करते हैं। और मंडला की जनता को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यहाँ पर सिग्नल के अनुरूप सड़क को पार करना है मनमाने ढंग से लोग चौराहे पर आवागमन करते हैं जिससे यातायात बहुत बिगड़ जाता है एवं जाम की स्थिति बन जाती है अब सवाल यह उठता है कि यातायात विभाग के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिये एवं यातायात नियमों के पालन करने के लिये जागरुकता अभिযাম चलाने के लिये लोगों को प्रेरित करना अनिवार्य होता है और यह उनकी जिम्मेदारी भी होती है


No comments:
Post a Comment