रेवांचल टाईम्स - मंडला हम फाउंडेशन प्राथमा राष्ट्रीय मातृशक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन उज्जैन में किया गया। अखिल भारतीय हम फाउंडेशन भारत सामाजिक संगठन मातृशक्ति सम्मेलन 23- 24 दिसंबर 2023 को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मंडला जिले से संस्कृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती नाहिद तबस्सुम जी को सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश से तीन महिलाओं का चयन हुआ जिसमें से मंडला से श्रीमती नाहिद तबस्सुम, जुन्नारदेव से श्रीमती साक्षी शुक्ला और भोपाल से श्रीमती रेखा दुबे को सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्राप्त होने पर हम फाउंडेशन मंडला के सभी पदाधिकारी ने नाहिद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती नाहिद तबस्सुम द्वारा हम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. निशिकांत चौधरी, प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय सचिव एवं उज्जैन की पूरी टीम का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया है।
Tuesday, December 26, 2023
नाहिद तबस्सुम का हुआ सम्मान...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment