दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के नैनपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है मामले के बारे में आपको बता दें कि 13 अप्रैल 2023 को जनपद पंचायत नैनपुर में 1 करोड़ 16 लाख ₹56000 की शासकीय राशि के गबन के मामले की शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक मरावी के द्वारा नैनपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
उक्त मामले में जनपद पंचायत नैनपुर में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र जंघेला उर्फ जित्तू पर गबन के आरोप लगे। इस दौरान नैनपुर पुलिस थाना में आरोपी जितेंद्र जंघेला के विरुद्ध धारा 420, 467, 468,409,120 ( बी) के तहत मामला पंजीकृत किया गया। मामला पंजीबद होने के बाद आरोपी जितेंद्र जंघेला नैनपुर से फरार हो गया। नैनपुर पुलिस के द्वारा फरार आरोपी जितेंद्र जंघेला का पता बताने वाले व्यक्ति को ₹30000 की इनामी राशि देने की घोषणा की गई। मुखबरी की सूचना के आधार पर नैनपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत जहरमऊ में आरोपी जितेंद्र जंघेला देखा गया जिसकी जानकारी नैनपुर थाना प्रभारी को लगी नैनपुर थाना प्रभारी जनक सिंह रावत के द्वारा टीम गठित करते हुए एक दल जहरमऊ के लिए रवाना किया गया और पुलिस ने सतर्कता और सूझबूझ से आरोपी जितेंद्र जंघेला को अपनी हिरासत में लिया। फिलहाल नैनपुर पुलिस ने आरोपी को रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके बाद नैनपुर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र जंघेला गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया

No comments:
Post a Comment