BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जनता को मिल रहा है लगातार लाभ - केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, December 29, 2023

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जनता को मिल रहा है लगातार लाभ - केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी





रेवांचल टाईम्स - जबलपुर, योजनाओं का लाभ लेने नागरिकों में देखा गया भारी उत्साह - उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के अभिलाष पांडे

आज उत्तरमध्य और केन्ट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित शिविरों में हजारों हितग्राहियों को मिला लाभ : विधायकों ने वितरित किये 10 हजार से लेकर 50 हजार तक के लाभ

हितग्राहियों को पी.एम. स्वनिधि योजना के अलावा प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला, अधारकार्ड सुधार, पेंशन, आदि योजनाओं का भी दिया गया लाभ


नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है - विधायकगण

जिला प्रशासन, नगर निगम के द्वारा की गई व्यवस्थाओं को सबने सराहा

कल आई.टी.आई. चुंगी नाका और गोकलपुर सामुदायिक भवन में आयोजित होगें शिविर


जबलपुर । भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज शहर के दो विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः केन्ट विधानसभा क्षेत्र के मुखर्जी चौक और उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के तिलक भूमि तलैया के पास शिविरों का आयोजन किया गया, जहॉं पर आज हजारों की संख्या में पात्र हितग्राही भाग लिये, जिन्हें केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी एवं उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अभिलाष पाण्डे के द्वारा हितग्राहियों को 10 हजार से लेकर 50 हजार तक के हित लाभ वितरण किये गए । 

इस संबंध में विधायकगणों ने बताया कि हमारी सरकार सभी पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभांवित करने संकल्पित हैं और हम सभी समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों के अलावा योजनाओं के लाभ से वंचित परिवारजनों के उत्थान के लिए भी संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हितग्राहियों की सुविधाओं को देखते हुए शिविर लगाये जा रहे हैं। शिविर में सरकार की जनहित ऐसी और जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई और हितग्राहियों को उनका लाभ भी मौके पर ही दिया गया। शिविर में आए हुए हितग्राहियों ने भी सरकार की इस पहला को अच्छी और सुविधाजनक बताते हुए कहा कि यह जनहित ऐसी योजनाएं हैं जिसका लाभ हम सभी को मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर को भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा शिविर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में हितग्राहीयों को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, का हजारों हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया गया। विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी एवं उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पाण्डेय ने सभी हितग्राहियों को धन्यवाद दिया एवं प्रत्येक हितग्राही परिवारों को भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार की प्रत्येक योजनाओं को घर-घर पहुंचाया जायेगा। विधायकगणों के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। समस्त हितग्राहियों को जवाहर गंज वार्ड की पार्षद श्रीमति रजनी कैलाश साहू के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

शिविर में जवाहर गंज की पार्षद श्रीमति रजनी कैलाश साहू, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, दामोदर सोनी, श्रीमती सावित्री शाह गोड, पूर्व राज्य मंत्री शरद जैन, अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, श्रीमति अंजू सिहं, सहायक आयुक्त वेद प्रकाश चौधारी, संभागीय अधिकारी, नरेश शर्मा, संतोष अग्रवाल, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा, रविन्द्र सिंह, राजस्व निरिक्षण कोणार्क रावत, स्वच्छता निरिक्षक संदीप पटैल, रीतेश, ब्रिजपाल,  लोकेश कोष्टा, स्वास्थ्य शिविर हेतु डॉ. योग माया शर्मा, वज़िदा खान, डॉ. प्रदीप गोस्वामी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र देवरत राय, आरती दीक्षित, सुमित पटेल, प्रिया पासी, उषा बड़ौनिया उपस्थित रहे।


कल यहॉं लगेगें शिविर


निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि कल आई.टी.आई. चुंगी नाका और गोकलपुर सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने हितग्राहियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।

No comments:

Post a Comment