दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के ब्लाक मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत मचला और पिपरिया में 15/12/2023 को निवास विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 106 के नव निर्वाचित विधायक चैन सिंह वरकड़े पहुंचे। ग्राम के लोगों ने विधायक को अपने गाँव पहुँचने पर जोरदार पुष्प हारों व तिलक वंदन कर स्वागत व आशीर्वाद प्रदान किये। ग्राम के लोगों ने ग्राम में विभिन्न विकास कार्यों के कमी के विषय पर विधायक जी को अवगत कराये गये। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष गत सिंह भवेदी, मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस महासचिव कमल सिंह मरावी, जनपद पंचायत पूर्व सदस्य धन्नू सिंह धुर्वे, जनपद पंचायत सदस्य श्रवण परते, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इकबाल खान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नफीस मलिक, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधे शाह मरावी, जनपद पंचायत सदस्य महेंद्र मरकाम, जनपद पंचायत सदस्य प्रेम लता उइके, ग्राम पंचायत मचला सरपंच सिलोचना कुलस्ते, मध्यप्रदेश कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव आसिफ मलिक, सेवक राम उइके, अशोक मरावी, निक्कू मलिक, पीतम झारिया, जयपाल मार्को, फग्गन सिंह मरावी, दिलीप पंद्रो, राम लाल कोर्चे, हीरा सिंह उइके, सेवक राम धुर्वे सहित ग्राम पंचायत मचला के ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इसके बाद देर शाम को विधायक ग्राम पिपरिया में मुनू मंडलम अध्यक्ष मानिक परते के दादी माँ की दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए।
Saturday, December 16, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
मोहगाँव ब्लाक के ग्राम मचला और पिपरिया पहुँचे विधायक चैन सिंह वरकड़े
मोहगाँव ब्लाक के ग्राम मचला और पिपरिया पहुँचे विधायक चैन सिंह वरकड़े
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment