BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज सिंहवाहिनी मंदिर से निकाली जाएगी भव्य शोभयात्रा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, December 16, 2023

आज सिंहवाहिनी मंदिर से निकाली जाएगी भव्य शोभयात्रा


रेवाचंल टाइम्स मण्डला। मप्र जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. जितेन्द्र जामदार का आज नगर आगमन हो रहा है। नगर के मेहेर बाबा कुटी मैदान देवदरा में आयोजित श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत महापुराण की शोभायात्रा में आज शामिल होंगे और समाजसेवियों से मुलाकात करते हुए सनातन धर्म के बारे में अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसी के साथ डॉ. राजीव बडेरिया मेट्रो हॉस्पीटल, डॉ. पवन स्थापक एवं श्री श्री भगतगिरी बच्चू महाराज ने भी शोभायात्रा में शामिल होने की सहमति दी है। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे से नावघाट स्थित सिंहवाहिनी मंदिर से निकाली जाएगी। धर्मगुरू पंडित  नीलू महाराज ने बताया कि जिला मुख्यालय में आयोजित श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आज प्रात: 12 बजे से सिंहवाहनी मंदिर से भव्य शोभयात्रा निकाली जाएगी। यहां से 108 महिलाएं कलश लेकर शोभयात्रा में शामिल होंगी। यह यात्रा सिंहवाहनी मंदिर से आरंभ होगी। जिसका नगर के विभिन्न स्थानों में स्वागत होगा। उदय चौंक में वरिष्ठ पत्रकार हनुमान तिवारी और पत्रकार परिषद समाज कल्याण प्रकोष्ठ की महिलाएं पुष्पवर्षा करते हुए शोभायात्रा का स्वागत करेंगी। यहां फल और जल वितरण किया जाएगा। वहीं बस स्टेंड खैरमाई मंदिर प्रागंण में खैरमाई सेवा समिति के द्वारा स्वागत किया जाए और लालीपुर में शोभायात्रा का स्वागत समाजसेवी रेनू कछवाहा व उनकी टीम के द्वारा होगा। तद्उपरांत शोभायात्रा का जिला पंचायत के सामने स्थित शेषनाग हनुमान मंदिर में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला ईकाई मण्डला के द्वारा स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की जाएगी। शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल मेहरबाबा कुटी प्रागंण देवदरा पहुंचेगी जहां पर विधि विधान से पूजन अर्चन उपरांत कलश स्थापना होगी साथ ही यहां पर स्थापित प्रतिमाओं का यज्ञ में आव्हान किया जाएगा। समाजसेवी सुधीर कांसकार एवं नीरज अग्रवाल ने धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने अपील की है।   

-------------------------------

No comments:

Post a Comment