दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला '17 दिसंबर 2023 रविवार 'मुख्यालय मवई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (शासकीय अस्पताल ) में निर्माण प्रबंधन की बदइंतजामी के चलते कार्यरत श्रमिकअकस्मात ही कल के गाल में समा गया । घटना तकरीबन 1:30 बजे की बताई जा रही है । पुट्टी व पुताई का कार्य कर रहे एक श्रमिक युवक अस्पताल मवई की दूसरी मंज़िल से गिर गया । मामला निर्माण प्रबंधन की लापरवाही का बताया जा रहा है । तत्कालीन जानकारी के अनुसार काफ़ी दिनों से सामुदायिक स्वस्थ केंद्र मवई में पुताई / पुट्टी व अन्य कार्य चल रहे है ' जिसमें ठेकेदार द्वारा क्षेत्रीय लोगो को कम राशि के एवज़ में लगा दिया जाता है । निर्धनता एवं मजबूरी के चलते सुरक्षा के इंतजाम के बिना भी काम करने पर विवश होते है । ऐसे क्षेत्रीय श्रमिक एवं कारीगरों को कभी भी शासकीय निर्धारित राशियो से भुगतान नहीं किया जाता है । ठेकेदारों के द्वारा क्षेत्रीय मजदूरो को सुरक्षा के किसी भी प्रकार के उपकरण प्रदान नहीं किए जाते ।
जिले में सरकारी कार्य या फिर ठेकेदारी कार्यो में ठेकेदारों पूर्ण लापरवाही श्रमिकों के लिए बरती जा रही है, जिले के श्रम विभाग के द्वारा दिये गये गाइडलाइनो का पालन नहीं किया जाता । विभाग से जुड़े हुये अधिकारियों व कर्मचारियों की नाक के नीचे ऐसे जोखिम भरे कार्य आसानी से चलते रहते है और प्रशासन मौन बना रहता है ।
वही आदिवासी अंचल क्षैत्र के युवा कारीगर माल्खु यादव उम्र 30 वर्ष निवासी लूरी जमगांव की लापरवाही और बद इंतजामी का शिकार हो गया । सेफ़्टी न मिलने के कारण दूसरी मंज़िल से काम के दौरान नीचे गिर कर उनकी मौत हो गई । आदिवासी क्षेत्र के युवा माल्खू यादव के 2 छोटे - छोटे बच्चे है जिनका ललन पालन अब कौन करेगा ? ऐसी विकट समस्या अब उनके परिवार के ऊपर आ चुकी है परिवार प्रशासन से उचित न्याय की गुहार लगाता है तथा ऐसे प्रबंधन पर कार्यवाही करने की माँग करते है ।

No comments:
Post a Comment