BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर के प्रवीण छोटे ठाकुर व अंजली साहू बने प्रांत कार्यकारिणी सदस्य , एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न जिसमे हुई महाकोशल प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, December 14, 2023

नैनपुर के प्रवीण छोटे ठाकुर व अंजली साहू बने प्रांत कार्यकारिणी सदस्य , एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न जिसमे हुई महाकोशल प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा

 



रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिले के विकास खण्ड नैनपुर में विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्र हित व राष्ट्र हित में अग्रणी संगठन है जिसका अपना लिखित संविधान है । विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के रूप में 69व राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के इंद्रप्रस्थ नगर में 7 से 10 दिसंबर के बीच हुआ सम्पन्न हुआ। इसमें संघ की व्यवस्था वाले पूरे भारत देश से 45 प्रांतों के 8 हजार कार्यकर्ता समिलित हुए व अन्य देश से भी बहोत से प्रतिनिधि समिलित हुए। वहीं महाकोशल प्रांत से 270 प्रतिनिधि राष्ट्रीय अधिवेशन में गए। जहाँ महाकोशल प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 07 दिसंबर की शाम सम्पन्न हुआ। जहां महाकोशल प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें मंडला जिले की नैनपुर इकाई से छात्र नेता प्रवीण (छोटे) ठाकुर व अंजली साहू,मंडला से शिवम सिंगौर, बिछिया से संजय अर्मो को एबीवीपी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया। प्रवीण ठाकुर पूर्व में भी एबीवीपी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, नैनपुर नगर मंत्री व विभिन्न दाइत्व में रह चुके हैं व अंजली साहू वर्तमान में नैनपुर नगर मंत्री है। इनके मनोनयन पर एबीवीपी मंडला विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैस,जिला संयोजक वागीश पटेल,पूर्व एबीवीपी राष्ट्रीय मंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम,भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, पूर्व छात्र नेता भाजपा जिला महामंत्री भगवती श्रीधर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल, मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक,जनभागीदारी अध्यक्ष दामोदर झारिया,पार्षद राजाराम शर्मा,नितिन ठाकुर,मोहित झारिया, पूर्व विभाग संयोजक कुलदीप डोंगरे, पूर्व जिला संयोजक गोलू ठाकुर, तुषार यादव,सूरज सिंगोर,पूनम सूर्यवंशी, मनीष ठाकुर,दीना सूर्यवंशी, करीना तेकाम, भूमिका पेटेश्वर,मनु ठाकुर एवं एबीवीपी कार्यकर्ता व नगर वासियों युवाओं, छात्र-छात्राओं, इष्ट मित्रों नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त किया।



No comments:

Post a Comment