BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले से लेकर विकास खण्डों में प्रभारी अधिकारियों की मौज... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, December 3, 2023

जिले से लेकर विकास खण्डों में प्रभारी अधिकारियों की मौज...



रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्यप्रदेश के मंडला जिले में अधिकांश विभाग में आला अधिकारियो की कमी बनी हुई है। प्रभारी अधिकारी अधिकांश शासकीय कार्यालयों का कार्यभार संभाले हुए हैं लेकिन प्रभारी अधिकारी शासकीय कार्यालयों का संचालन करने में सही तरीके से ध्यान नहीं दे पा रहे है। जानकारी  के अनुसार खाद्य विभाग में प्रभारी अधिकारी कार्यभार संभाल रहे हैं। इनके कार्यों से लोग संतुष्ट नही बताये जा रहे हैं। चर्चा तो ये चल रही है कि प्रभारी अधिकारी भारी गोलमाल कर रहे हैं और आला अधिकारी कभी पदस्थ न हो इस बात की कामना कर रहे हैं। ज्ञात हो कि खनिज संपदा लगातार लूटी जा रही है। रेत की चोरी का कारोबार बंद नहीं हो रहा है। सरकार को चूना लगाने का काम खनिज विभाग द्वारा मंडला जिले में किया जा रहा है। अवैध उत्खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं। अवैध तरीके से स्टोन क्रेशर भी चल रहे हैं। कई स्टोन बिना परमिशन के चल रहे हैं। राजनैतिक एवं प्रशासनिक सांठ गांठ से खनिज सामग्रियों को दोहन किया जा रहा है। रेत चोरी का कारोबार तो चरम पर पहुंच गया है जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इसी तरह खाद्य विभाग में भी प्रभारी अधिकारी कार्यभार संभाले हुए है। समय पर मिड डे मील व सांझा चूल्हा कार्यक्रमों के स्वसहायता समूहों को राशन सामग्री नही मिल पा रही है। इसके अलावा तमाम तरह की लापरवाही खाद्य विभाग के द्वारा की जा रही है। ऐसे कई विभाग और भी हैं जहां पर प्रभारी अधिकारी कार्यभार संभाले हुए हैं। जनापेक्षा है प्रभारी अधिकारियों को हटाया जाए और फुल फ्रेश आला अधिकारियों की पदस्थापना खनिज, खाद्य़ सहित सभी विभागों में शीघ्र की जावे .....

No comments:

Post a Comment