BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सूने घर में चोरों का धावा, कुत्ते को बेहोष कर लाखों के जेवर सहित नकदी पार.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, December 3, 2023

सूने घर में चोरों का धावा, कुत्ते को बेहोष कर लाखों के जेवर सहित नकदी पार..






रेवांचल टाईम्स - पारस रेसीडेंसी खितौला में दो घरों में चोरी की वारदात, सीसीटीव्ही में चोरी करते दिखा

खितौला थाना अंतर्गत पारस रेसीडेंसी काॅलोनी में चोरों ने सूने घर में धावा बोलकर दो घरों के ताले तोडकर लाखों रूपए के सोने के जेवर सहित नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात देर रात की बताई जा रही है। चोरी की वारदात का पता मकान मालिक के घर पहुंचने पर सुबह लगा। एक घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में चोरी वारदात को अंजाम देखे दिखे। चोरी वारदात से एक बार फिर पुलिस की रात की गष्त पर सवाल उठने लगे हैं। 


      पारस रेसीडेंसी काॅलोनी निवासी दीक्षा पटेल ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को अपनी बहन को लेने घर पर ताला लगाकर जबलपुर गईं थी। सुबह पांच बजे घर पहुंची तो देखा कि गेट का ताला टूटा था।  सीढी वाले कमरे में बंधा उनका कुत्ता बेहोष पडा था। अंदर के कमरे के दरवाजे खुले पडे थे और पूरे घर का सामान बिखरा था। बीच वाले कमरे की आलमारी खुली पडी थी। आलमारी में रखी सोने की छह अंगूठी, दो सोने की चैन, दो रानी हार, एक गुलबंद, एक सोने की दो लाॅकेट, एक मंगलसूत्र, दो जोडी सोने की झुमकी, बच्ची की सोने की हायचंद्रमा, लाॅकेट सहित चांदी पायलें गायब थीं। करीब 7 ताले सोने का सामान चोरी हो गया था। 

      घर का तोडा ताला, जेवर सहित कैष ले गए चोर कुछ ही दूरी पर चोरों ने चोरी की दूसरी वारदात को अंजाम दिया। रानी भारती ने बताया कि वह 21 को घर पर ताला लगाकर भोपाल गई थीं। वह भोपाल आकाषाणी में एंकर हैं। उन्हें सुबह उनके भाई ने जानकारी दी कि घर में चोरी हो गई है। चोंरों ने 50 हजार कैष, तीन पाव चांदी और करीब तीन तोले सोने के जेवर चोी कर ले गए। 


वही सीसीटीव्ही में दिखे चोर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल  

चोरी की यह वारदात दीक्षा पटेल के घर मंे लगे सीसीटीव्ही कैमरे में रिकार्ड हो गई। दो चोर मुंह में गमछा बांधकर घर में पहुंचे और गेट का ताला तोडकर घर में घुस गए। दीक्षा पटेल ने आरोप लगाय कि वह सुबह थाने में चोरी की वारदात की रिपोर्ट लिखवाने पहुंची, लेकिन उनसे कह दिया गया कि आन लाइन रिपोर्ट कर दें। दोपहर बार एक पुलिसकर्मी जांच के लिए जरूर पहुंचा।

No comments:

Post a Comment